फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The police released five farmers at midnight

Ambala News: पुलिस ने आधी रात को पांच किसानों को छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The police released five farmers at midnight
अंबाला। शंभू बॉर्डर पर किसानों का मोर्चा खाली कराने के दौरान पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को गिरफ्तार किया था। इनको बाद में पटियाला जेल भेज दिया था। अब गिरफ्तार किए कुछ किसानों को सोमवार रात्रि 12 बजे रिहा कर दिया।
विज्ञापन

इसमें अंबाला के कुल सात किसान थे जिन्हें शंभू बॉर्डर पर से गिरफ्तार किया था। इनमें से पांच किसानों को पंजाब प्रशासन ने छोड़ दिया है। जिनमें भारतीय किसान यूनियन से जय सिंह जलबेड़ा, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह माजरी, बलकार सिंह और बलजीत सिंह शामिल रहें। हैरानी की बात है कि किसान नेता नवदीप जलबेहड़ा और नन्याैला के प्रवेश वर्मा को अभी तक पंजाब पुलिस ने नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन

नवदीप जलबेड़ा पिछले और इस बार के किसान आंदोलन में काफी सक्रिय रहे हैं। नवदीप पर अंबाला पुलिस ने केस भी दर्ज किए हुए हैं व जमानत पर बाहर हैं। जिस समय शंभू बॉर्डर से किसानों के टेंट और ट्रालियों को पंजाब पुलिस प्रशासन हटा रहा था उस समय नवदीप भी वहीं थे। इसी कारण से पुलिस ने इन्हें भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की ओर केंद्रित था किसानों का विरोध

शंभू बॉर्डर को खुलवाने के लिए अब किसान नेताओं का विरोध पंजाब की तरफ स्थानांतरित होता दिखाई दे रहा है। किसान 27 मार्च को पंजाब में सभी यूनियनों के साथ सद्भावना एकत्रता कार्यक्रम आयोजन होगा। इसमें किसानों का सहयोग करने के लिए किसान नेता धन्यवाद करेंगे। किसान नेता जय सिंह जलबेहड़ा और तेजवीर सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल के साथ वह खड़े हैं। 31 मार्च को पंजाब में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा। वहीं नवदीप व अन्य किसान को रिहा न करने पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed