{"_id":"63165c4a4f5b4f0840554953","slug":"the-pole-of-the-street-light-fell-the-youth-died-due-to-current-ambala-news-knl1201772113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट का पोल टूटकर गिरा, करंट से युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट का पोल टूटकर गिरा, करंट से युवक की गई जान
विज्ञापन
महेश नगर स्थित करधान रोड पर स्ट्रीट लाइट वाले खंभे की चपेट में आकर पूजा विहार न्यू कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय गुरदीप सिंह की मौत हो गई। एक दिन पहले ही गुरदीप ने अपनी कंप्यूटर की दुकान का मुहूर्त किया था। पहले दिन काम करने के लिए आया था। अभी सफाई करने के बाद कूड़ा साइड में फैंकने के लिए गया था कि अचानक स्ट्रीट लाइट वाले खंभें में करंट आने पर वह झुलस गया। जब तक छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचते, जब तक वह दम तोड़ चुका था।
बताया जाता है कि दुकान के पास ही एक स्ट्रीट लाइट का पोल टूटकर ट्रांसफार्मर वाले पोल के सहारे अटका खड़ा है। उसी पोल के जरिए करंट स्ट्रीट लाइट वाले खंभे में भी आ गया। इलाके में इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। लोग बिजली के पोल के पास जाने से भी कतराने लगे। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रमिंदर सिंह ने बताया कि उसके दोस्त गुरदीप सिंह ने रविवार को कंप्यूटर की दुकान खोली थी। उधर, परिजनों ने छावनी नागरिक अस्पताल में बिजली निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना था कि स्ट्रीट लाइट का खंभा कई दिनों से टूटकर ट्रांसफार्मर के सहारे खड़ा हुआ है। बावजूद किसी भी कर्मचारी ने इस ओर ध्यान देना तक उचित नहीं समझा।
मामले की जांच कर रहे हवलदार मनजीत सिंह ने बताया कि दुकान की सफाई करते वक्त गुरदीप सिंह को करंट लगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।