फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The plot was sold again by making a new map

Ambala News: नया नक्शा बनाकर दोबारा बेचा प्लाॅट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
The plot was sold again by making a new map
अंबाला। नया नक्शा बनाकर दोबारा प्लाॅट बेचने का मामला सामने आया है। पंजोखरा थाना पुलिस ने पंचकूला स्टाफ कॉलोनी मनसा देवी निवासी सुखदेव सिंह की शिकायत पर प्रापर्टी डीलर हरप्रीत सिंह सबरवाल, गुरजतन सिंह उर्फ बिल्ला, विपन चौहान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका छावनी की डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-डी में 148 वर्गगज का प्लाॅट है।
विज्ञापन

इसकी रजिस्ट्री 18 जून 2003 को आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से खरीदी थी। हरप्रीत सिंह ने ही गुरनाम सिंह की भूमि में प्लाटिंग की थी। जिसने मेरी रजिस्ट्री मुख्तयारनामा द्वारा टुंडला गांव निवासी गुरनाम सिंह के माध्यम से करवाई थी। आरोपियों ने मौके पर दुकानों को निशादेही भी दिखा दी थी। सुखदेव ने बताया कि उसने यह प्लाट अपनी पत्नी गीता देवी रोहिला और अपने भाई की पत्नी सरोज के नाम पर करवा दिया था।
विज्ञापन

इसमें वो बराबर के हिस्सेदार हैं। वो प्लाट पर समय-समय से आता जाता रहता था लेकिन 2020 कोविड के बाद से कुछ निजी कारणों के कारण वो प्लाट पर नहीं आ पाया। अब उसे जानकारी मिली है कि उसके 148 वर्ग गज के प्लाट पर विपन चौहान नाजायज ढंग से दुकानें बनाना चाहता है। उसके जानकारों ने जब विपिन चौहान से संपर्क किया तो वो अपने दस्तावेज दिखाने में आनाकानी कर रहा है। आरोपियों ने मिलकर यह धोखाधड़ी की है। दोनों ने उक्त प्लाॅट की भुजाएं और नया नक्शा बनाकर इसे दोबारा बेच दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed