फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The patient arrived for dressing, waited for an hour on a broken wheelchair

Ambala News: ड्रेसिंग के लिए पहुंचा मरीज, टूटी व्हीलचेयर पर एक घंटा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The patient arrived for dressing, waited for an hour on a broken wheelchair
टूटी व्हीलचेयर पर ही मरीज राकेशको लेकर ओपीडी में पहुंचा तीमारदार: सोशल मीडिया - फोटो : अभय फाइल फोटो
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में कूल्हा बदलवाने के बाद ड्रेसिंग के लिए आए रामबाग की शिवपुरी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राजेश के लिए टूटी व्हीलचेयर ही परेशानी का सबब बन गई।
विज्ञापन

अस्पताल में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर रिक्शा में आने के बाद जब मरीज के तीमारदार व्हीलचेयर लेने के लिए इमरजेंसी के बाहर पहुंचे तो केवल एक ही पड़ी थी। पहले तो तीमारदार बिना एक पहिए की व्हीलचेयर की जगह दूसरी के इंतजार में 10 मिनट तक खड़ा रहा लेकिन कोई ओर नहीं मिली। आखिर में वह जैसे-तैसे मरीज को उस पर बैठाकर ओपीडी में जाने लगा तो रैंप पर चढ़ना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

करीब डेढ़ बजे यानी एक घंटे के इंतजार के बाद भी काफी भटकने पर व्हील चेयर नहीं मिली तो वह जैसे-तैसे टूटी व्हीलचेयर के अगले टायरों को हवा में कर ओपीडी तक पहुंचा और अपना उपचार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, अस्पताल में दर्जनों व्हीलचेयर है लेकिन ओपीडी समय के दौरान ओपीडी, आईपीडी, हार्ट सेंटर,डायलिसिस विभाग में जाने वाले मरीजों के इस्तेमाल के कारण यह भी कम पड़ जाती है। इनमें से कुछ एक टूटी होने के कारण परेशानी बन रही है। लोगों ने इस तरह के लिए लोगों के लिए विशेष सुविधा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed