फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The pandal resounded with the worship of Ganpati Bappa, devotees were praising Gajanan

Ambala News: गणपति बप्पा की आराधना से गूंजे पंडाल, भक्त कर रहे गजानन का गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The pandal resounded with the worship of Ganpati Bappa, devotees were praising Gajanan
अंबाला छावनी के श्री ​शिव कुटीर मंदर में अराधना करते भक्त। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एकता विहार स्थित कीर्ति नगर के श्री शिव कुटीर मंदिर में कार्यकारिणी समिति और भक्तों एवं संकीर्तन मंडली ने गणपति बप्पा की आरती व अराधना की। प्रतिदिन डॉ स्वामी महामंडलेश्वर शिव चैतन्य महाराज की अध्यक्षता में भजनों से संकीर्तन मंडली द्वारा शाम 4 से 6 बजे प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन दूर-दूर से मंदिर में आने वाले भक्त व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
पं सतीश शांडिल्य ने बताया कि भारत के सभी त्योहारों में श्री गणेश महोत्सव बहुत ही खास होता है, वैसे तो हर महीने की चतुर्थी तिथि को गणेश जी की पूजा की जाती है। लेकिन भाद्रपद मास की श्री गणेश चतुर्थी बहुत ही खास मानी जाती है। हिंदू भारत में गणेश उत्सव का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बुद्धि के देवता श्री गणेश जी की पूजा इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य है। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होने वाला यह त्योहार दस दिनों तक चलता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के दौरान राष्ट्र वार्षिक हिंदू त्योहारों को उत्साह के साथ मनाता है।
विज्ञापन

श्री शिव कुटीर कार्यकारिणी समिति से वंत राम धीमान, जगदीश गुलाटी, विशाल सिंगला, अजय जिंदल, राजेश, कुलवंत, महिला मंडल से साक्षी चेतना, आदर्श गगनेजा, संगीता गुप्ता, माया धीमान, नीरा सालवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed