फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The order to transport crops only on tractor-trolleys is a Tughlaqi decree: Surjewala

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ही फसल लाने का आदेश तुगलकी फरमान : सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The order to transport crops only on tractor-trolleys is a Tughlaqi decree: Surjewala
पूर्व विधायक जसबीर मलौर के साथ उनके आवास पर बैठे रणदीप सुरजेवाला। अमर उजाला
- कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अनाज मंडियों का किया दौरा
विज्ञापन






माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला सोमवार को अंबाला जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में पहुंचे। उन्होंने सिटी अनाज मंडी में किसानों, मजदूरों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने मंडियों की बदहाली पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
फसल को केवल ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ही लाने के निर्देश को तुगलकी फरमान करार देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में ट्रैक्टर-ट्रॉली के कॉमर्शियल इस्तेमाल की इजाजत नहीं है, जिससे किसानों का चालान होने का डर है। उन्होंने सवाल किया, आप गेहूं की फसल खरीद रहे हैं या ट्रैक्टर-ट्रॉली। किसान अपनी फसल किसी भी साधन से लाएं, सरकार को इससे क्या तकलीफ है। उनके साथ पूर्व विधायक जसबीर मलौर भी रहे।
विज्ञापन



पोर्टल और भुगतान में धांधली का आरोप

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पोर्टल सिस्टम से लेकर फसल के उठान तक सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सर्वर डाउन होने, पोर्टल में गड़बड़ी और बायोमेट्रिक (अंगूठों) का मिलान न होने के कारण किसान परेशान हैं। मंडियों में बारदाने की कमी है और किसानों को उनकी फसल की बिक्री का भुगतान भी नहीं मिल रहा है। कांग्रेस नेता ने बारदाने (बैग्स) के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने समय रहते मजबूत जूट के बैग्स क्यों नहीं खरीदे। प्लास्टिक बैग्स की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें शीशे की तरह पारदर्शी और बेहद कमजोर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटिया बैग्स गोदाम में जाने के बाद जल्द खराब हो जाएंगे, जिससे करोड़ों का गेहूं बर्बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed