फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The operator did not cut the ticket by taking money from eight passengers, case registered

परिचालक ने आठ यात्रियों से पैसे लेकर नहीं काटी टिकट, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The operator did not cut the ticket by taking money from eight passengers, case registered
अंबाला। हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक ने यात्रियों से पैसे लेकर उनकी टिकट नहीं काटी। फ्लाइंग टीम ने अमृतसर से अंबाला आ रही बस से 7 फरवरी को आठ यात्रियों को पकड़ा तो उन्होंने कंडक्टर की हेराफेरी का खुलासा किया। रोडवेज मुख्यालय ने परिचालक के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए अंबाला जीएम को पत्र जारी किया था। जीएम ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए परिचालक मुकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि मुकेश कुमार बस (HR37D 8195) में ड्यूटी दे रहा था। बस 7 फरवरी को अमृतसर से अंबाला आ रही थी। बीच रास्ते में फ्लाइंग टीम ने बस रोक कर यात्रियों की टिकट जांची तो अमृतसर से जालंधर तक जाने वाले आठ यात्री बिना टिकट मिले। यात्रियों से पूछताछ में फ्लाइंग टीम को पता चला कि परिचालक ने इनसे प्रति यात्री 110 रुपये लिए, लेकिन टिकट नहीं काटी। टीम ने परिचालक से पूछताछ की तो उसने हेराफेरी कबूली। इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed