Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The operation of special trains has reduced passenger pressure on the Janseva and Amrapali express trains.

Ambala News: विशेष ट्रेनों के संचालन से जनसेवा व आम्रपाली में कम हुआ यात्रियों का दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The operation of special trains has reduced passenger pressure on the Janseva and Amrapali express trains.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहारी सीजन में रेलवे प्रशासन की भीड़ नियंत्रण की योजना का असर दिखाई देने लगा है। उत्तर रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के नियमित संचालन से जनसेवा एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस जैसी अत्यधिक व्यस्त दैनिक ट्रेनों में यात्रियों का दबाव काफी हद तक कम हुआ है।
यात्रियों को सहूलियत देने और भगदड़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए रेलवे ने अपनी परिचालन योजना में बड़ा बदलाव किया है। नई रणनीति के तहत, नियमित और दैनिक चलने वाली ट्रेनों के आगमन से ठीक पहले स्पेशल ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर लगाया जा रहा है। इससे बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों का बड़ा हिस्सा पहले ही विशेष ट्रेनों में सवार होकर रवाना हो जाता है। नतीजतन, जब तक नियमित ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर पहुंचती हैं, तब तक भीड़ काफी कम हो चुकी होती है। शुक्रवार को भी अमृतसर और सरहिंद से चलीं विशेष ट्रेनों में यात्रियों ने बिना किसी धक्का-मुक्की या परेशानी के आसानी से अपनी सीटों पर स्थान पाया।
विज्ञापन

लाउडस्पीकर के साथ प्लेटफॉर्म पर उतरी वाणिज्य विभाग की टीम
स्टेशन पर यात्रियों को सही और समय पर जानकारी देने के लिए वाणिज्य विभाग की पूरी टीम मैदान में उतर आई है। वाणिज्य अधिकारी और कर्मचारी प्लेटफॉर्मों पर लाउडस्पीकर के साथ मौजूद रहकर ट्रेनों के समय, बोगियों की स्थिति और स्पेशल ट्रेनों के प्रस्थान की लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। इसके साथ ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान पंक्तियों में यात्रियों को खड़ा कर क्रमबद्ध तरीके से बोगियों में प्रवेश करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर मेडिकल टीम तैनात, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
यात्रियों की स्वास्थ्य और सुरक्षा प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर आपातकालीन चिकित्सा टीम व डॉक्टरों को मुस्तैद रखा गया है। कंट्रोल रूम से भीड़ पर नजर रखने के लिए संवेदनशील प्लेटफॉर्मों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा आरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियां प्लेटफॉर्मों और फुट ओवर ब्रिजों पर तैनात की गई हैं।
------
जब तक यात्रियों की वापसी का प्रवाह बना रहेगा, तब तक यह विशेष नियंत्रण व्यवस्था और ट्रेनों का परिचालन इसी तरह सुचारू रूप से जारी रहेगा।
यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed