फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The only son of a retired IPS officer committed suicide by shooting himself with a licensed pistol at home.

Ambala News: रिटायर्ड आईपीएस के इकलौते बेटे ने घर में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार की आत्महत्या

Sat, 06 Dec 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 06 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The only son of a retired IPS officer committed suicide by shooting himself with a licensed pistol at home.
संदीप हुड्डा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पानीपत। पूर्व आईपीएस राम गाेविंद हुड्डा के बिजनसेमैन इकलाैते बेटे संदीप हुड्डा (47) ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सेक्टर 13-17 स्थित अपने घर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गाेली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के बाथरूम में मिला। उस समय पत्नी रजनी व बेटा वीरेन जिम में गए थे और उनके माता-पिता पार्क में गए थे। संदीप उस समय घर पर अकेले थे। परिजन नौकरानी की सूचना के बाद घर पहुंचे। परिजनों ने संदीप हुड्डा के दो मान से मानसिक रूप से अस्वस्थ चलने की बात कही है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें काे साैंप दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-13-17 के राम गाेविंद हुड्डा ने बताया कि वह मूल रूप से रोहतक के जसिया गांव से है। उनके इकलौते बेटे संदीप के पास एयरटेल कंपनी की फ्रेंचाइजी थी और वह कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार भी थे। उनके इकलौते पोते वीरेन बीटैक के बाद गुरुग्राम साइबर सिटी स्थित ब्लैक राॅक कंपनी में नाैकरी लगी है। उन्होंने परिवार सहित गुरुग्राम शिफ्ट होने के लिए फ्लैट किराये पर ले लिया था। उनके घर में सामान की पैकिंग की जा रही थी। उनको 10-15 दिन में ही गुरुग्राम में शिफ्ट हाेना था। वह राेजाना की तरह अपनी पत्नी सेवानिवृत्त शिक्षिका दर्शन हुड्डा के साथ शुक्रवार को पार्क में घूमने गए थे। उनकी पुत्रवधू रजनी और पाेता वीरेन जिम में गए थे। संदीप घर पर अकेले थे। उनके घर में बिहार के जिला समस्तीपुर के मालीनगर की सुनीता झाडू-पाेछा लगाती है। शुक्रवार की सुबह सुनीता अपनी बेटी संध्या के साथ घर पर आई थी। संध्या जब वीरेन के कमरे में सफाई करने गई ताे बाथरूम में संदीप का खून से लथपथ शव मिला। उन्होंने सुबह करीब नौ बजे उनको फोन कर जानकारी दी। वे दोनों घर पहुंचे ताे देखा कि संदीप ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी के पास गाेली मार रखी थी। उन्हाेंने इसकी पुलिस काे सूचना दी।
विज्ञापन



दो नवंबर को मनाया था
पिता ने बताया कि संदीप ने दो नवंबर काे अपना जन्मदिन मनाया था। वह काफी खुश नजर आ था। वह पिछले दिनों सिंगापुर व कश्मीर घूमकर आया था। उनकी पत्नी रजनी बायोकेमेस्ट्री में पीएचडी हैं और संदीप के ससुर हिसार निवासी जगदीश सेवानिवृत आईएफएस हैं। संदीप और रजनी को बुधवार को ही हिसार जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
सेक्टर-13-17 के संदीप ने अपनी पिस्टल से गोली मार आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार संदीप काफी समय से तनाव में था। उनका एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।

संदीप हुड्डा। फाइल फोटो

संदीप हुड्डा। फाइल फोटो- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed