फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The number of patients increased, doctors on leave

Ambala News: मरीजों की संख्या बढ़ी, छुट्टी पर डाॅक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The number of patients increased, doctors on leave
सिटी नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में दो डाॅक्टरों की कमी के कारण सांस के मरीजों सहित अन्य मरीजों का बोझ भी एक ही डाॅक्टर पर आ गया है। ऐसे में मरीजों को काफी समय इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सक भी मरीजों का सही से समय नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

अवकाश के बाद सोमवार को सिटी के नागरिक अस्पताल में ओपीडी सेवाएं शुरू हुई। सोमवार को 1300 से अधिक मरीज उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे थे। जिनमें अभी भी गले में संक्रमण और खांसी के मरीज देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन



एमडी डॉक्टरों की ओपीडी 150 से पार
सोमवार को मरीजों की भीड़ के कारण नागरिक अस्पताल के तीनों मेडिसन डॉक्टरों की ओपीडी 150 से भी अधिक रही। वहीं नेत्र रोग विभाग, दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी भी 150 के करीब रही। दरअसल डॉ विशाल व डॉ अर्पिता गर्ग अगले माह तक छुट्टियों पर चले गए हैं। इस कारण छावनी से एक चिकित्सक डॉ. संजीव गोयल को ओपीडी में सेवाएं देने के लिए लगाया गया है। ऐसे में मरीजों के लिए सिर्फ तीन ही मेडिसन डॉक्टर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे
नेत्र विभाग में अधिकतर मरीज आंखों में जलन व खुजली के देखने को मिले तो वहीं मोतियाबिंद का उपचार करवाने के लिए भी बुजुर्गों की भीड़ दिखाई दी। नेत्र रोग विशेष डॉ राजेश गोयल ने बताया कि इन दिनों आंखों में धूल-मिट्टी के कारण आंखों में संक्रमण का खतरा रहता है। इसके साथ मौसम में भी बदलाव होने के कारण भी आंखों में परेशानी होती है। इसलिए खुजली होने पर साफ हाथ से पानी के साथ ही आंखों को साफ करें।

गले में संक्रमण भी बढ़ा
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ नेहा गोयल ने बताया कि सोमवार को उनकी ओपीडी भी 120 से अधिक रही। इन दिनों गले में खरास, सूजन और संक्रमण के मामले देखने में आ रहे हैं। बदलते मौसम में फास्ट फूड व ठंडे पेय पदार्थ नुकसान करते हैं। इसलिए फिलहाल ऐसे पदार्थों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed