फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The number of coaches will be increased in Sachkhand Express.

Ambala News: सचखंड एक्सप्रेस में बढ़ाई जाएगी कोच की संख्या

Sat, 20 Jun 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The number of coaches will be increased in Sachkhand Express.
अंबाला। हजूर साहिब (नांदेड़) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है। सचखंड एक्सप्रेस में बढ़ती वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे स्लीपर और एसी दोनों श्रेणियों में यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने लंबी वेटिंग लिस्ट के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद यह निर्देश जारी किए हैं। सचखंड एक्सप्रेस, जो धार्मिक यात्रा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण ट्रेन है, में हमेशा भारी भीड़ रहती है। अतिरिक्त कोच लगने से न केवल श्रद्धालुओं को, बल्कि नियमित यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे का प्रयास है कि भीड़ वाले दिनों में यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इन तारीखों पर मिलेगी सुविधा : रेल प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 12715 व 12716 (सचखंड एक्सप्रेस) में अतिरिक्त कोच की सुविधा दोनों दिशाओं में 24 जून, 22 अगस्त व 30 अगस्त को मिलेगी। इन विशेष तारीखों पर कोचों की संख्या बढ़ने से टिकटों की मारामारी कम होगी। जो यात्री वेटिंग टिकट के चलते अपनी यात्रा को लेकर अनिश्चित थे, वे अब अपनी योजना को पूरा कर सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या आरक्षण केंद्रों से अपनी बुकिंग की स्थिति जांच लें और समय रहते सीट सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में वेटिंग की स्थिति : ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग का आंकड़ा 80 तक पहुंच गया है। इसी प्रकार एसी तृतीय श्रेणी में 66, एसी द्वितीय श्रेणी में 30 और प्रथम श्रेणी में 16 वेटिंग की टिकट मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed