{"_id":"6807e8c46a023c36cf06deda","slug":"the-news-of-child-kidnapping-turned-out-to-be-a-quarrel-between-husband-and-wife-ambala-news-c-36-1-amb1001-141353-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बच्चे के अपहरण की सूचना निकला पति-पत्नी का झगड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बच्चे के अपहरण की सूचना निकला पति-पत्नी का झगड़ान
विज्ञापन
अंबाला। बच्चे के अपहरण की सूचना मिलने पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर अलर्ट घोषित हो गया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो ट्रेन को बीच रास्ते न रोककर सीधा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लाने की घोषणा कर दी। ट्रेन के आने से पहले ही आरपीएफ सहित जीआरपी के 30 से अधिक जवान प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर तैनात हो गए। ट्रेन सोमवार आधी रात को जैसे ही प्लेटफार्म पर दाखिल हुई तो सुरक्षा कर्मचारियों ने पूरी ट्रेन को घेर लिया। जब टीम पैंट्री कार में पहुंची तो वहां से एक व्यक्ति को छोटे बच्चे सहित काबू कर लिया।
बच्चे सहित व्यक्ति को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया और इसकी जानकारी चंडीगढ़ जीआरपी को दी गई। सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ जीआरपी से बच्चे की मां अंबाला पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके सुपुर्द कर दिया गया।
पति बिहार में अपने परिवार के पास जाना चाहता था और पत्नी इसके लिए इंकार कर रही थी। सोमवार शाम को दोनों अपने बच्चे सहित चंडीगढ़ स्टेशन पर पहुंच गए। लेकिन यहां भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी तो पति अपनी पत्नी के हाथ से बच्चा छीनकर कोच में सवार हो गया। पत्नी ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन पति ट्रेन से नीचे नहीं उतरा। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत आरपीएफ व जीआरपी से की कि कोई अंजान व्यक्ति उसके बच्चे को छीनकर ले गया है।