फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The new building of Narayangarh Civil Hospital will be connected to the old building

Ambala News: पुरानी बिल्डिंग से जुड़ेगा नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल का नया भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The new building of Narayangarh Civil Hospital will be connected to the old building
नारायणगढ़। नारायणगढ़ में बन रहे 100 बेड के नागरिक अस्पताल के भवन को पुराने भवन से जोड़ा जाएगा। जिससे मरीजों और स्टाफ को आने जाने में परेशानी न हो। इसके लिए विभाग ने वास्तुकला विभाग को लिखा है। जिसमें जोड़ को लेकर ड्राइंग तैयार करने के लिए कहा गया है। इस रास्ते के बनने से मरीजों को ओपीडी से वार्ड तक लेकर जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

आगामी 28 फरवरी तक नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरी मंजिल तक काम लगभग पूरा हो गया है। तीसरी मंजिल पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

यहां पर नागरिक अस्पताल की तरह ही ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के लिए भी अलग से एचडीयू की सुविधा रहेगी। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
हिमाचल और पंजाब मिलेगा फायदा

अभी तक नारायणगढ़ में ट्रामा सेंटर तो दूर सही से चिकित्सकीय सुविधाएं तक नहीं थीं। यहां पर चिकित्सक सहित अन्य कमियां थी। यहां गंभीर मरीजों काे अभी तक 35 किलोमीटर का सफर तय करके अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जाता है। ट्रामा सेंटर जैसी सुविधाएं मिलने से अब इन मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। इसको लेकर लोगों ने चुनाव के समय इस बात को सीएम नायब सैनी के साथ भी साझा किया था। वहीं, नारायणगढ़ के पास पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा लगती है। ऐसे में इन राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों से लोग भी यहां उपचार कराने आ सकते हैं।

--------------
निदेशालय के निर्देशों पर ही अस्पताल की नई बिल्डिंग से जोड़ने के लिए काम करवाया जा रहा है। इससे मरीजों के साथ- साथ उपचार संबंधी उपकरण ले जाने में भी परेशानी नहीं होगी।
------ डॉ संजीव सिंगला, नोडल अधिकारी बिल्डिंग ब्रांच स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed