फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The National Highway gets lost in the dark as soon as the evening sets in

Ambala News: शाम होते ही अंधेरे में खो जाता है नेशनल हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The National Highway gets lost in the dark as soon as the evening sets in
रमाकांत अत्रि
विज्ञापन

मुलाना। अगर आप नेशनल हाईवे-344 पर मुलाना से होते हुए सफर कर रहे हैं तो जरा संभलकर, यहां पर जरा सी असावधानी जान पर भारी पड़ सकती है। शुक्रवार रात्रि 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर करीब सभी लाइटें बंद मिलीं। मुलाना से गुजर रहा नेशनल हाईवे-344 हरियाणा से उत्तराखंड को जोड़ता है।
यह स्थिति गांव धीन, दोसड़का, मुलाना, फ्लाईओवर, मुलाना अनाज मंडी के सामने, नहौनी फ्लाईओवर सहित अन्य जगहों पर है। हाईवे के साथ-साथ फ्लाईओवर के नीचे से बने रास्तों और सर्विस लेन पर अंधेरा पसरा रहता है। जिससे हादसे घटित होने का भय रहता है। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायतें करने के बाद भी विभाग लाइटें ठीक नहीं करा रहा है। लोगों का कहना है कि हाईवे अथॉरिटी टोल टैक्स तो पूरा लेती है, लेकिन सुविधा देने के नाम पर नाकामयाब साबित हो रही है।
विज्ञापन





नहीं लिया संज्ञान

हाईवे पर लाइटें न जलने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। हादसे घटित होने का भय रहता है। विभाग इस पर लंबे समय से शिकायतों के बाद भी संज्ञान नहीं ले रहा है। -अनिल सैनी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ तो सुविधा मिले
हाईवे किनारे बेसहारा पशु बंद लाइटों के चलते दिखाई नहीं देते। इस कारण हादसे घटित होते हैं। अगर लाइटें जलतीं हों तो वाहन चालकों को कुछ सुविधा तो मिलेगी। -अमित सुरी, स्थानीय निवासी






हादसों का भय
हाईवे अथॉरिटी को लाइटें ठीक करनी चाहिए। हाईवे सहित सर्विस लेन तक शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। इस कारण हादसे घटित होने का भी भय बना रहता है। -श्री पाल जैन, स्थानीय निवासी




लाइटें ठीक करने का कार्य जारी है। नया ठेकेदार काम कर रहा है। जल्द ही समस्या ठीक हो जाएगी। -अभिमन्यु सिंह, साइट इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed