फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Municipal Council again launched an anti-encroachment drive in the markets.

Ambala News: बाजारों में नगर परिषद ने फिर चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान

Wed, 07 Jan 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 07 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council again launched an anti-encroachment drive in the markets.
अंबाला छावनी के फुटबॉल चौक से खोखे को उठाकर जेसीबी में डालते नप के कर्मचारी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बाजारों में नगर परिषद ने अतिक्रमण विरोधी अभियान एक बार फिर शुरु कर दिया है। अभियान के दौरान चौक-चौराहों पर रखे सामान, रेहड़ियों व चाय के खोखों को जब्त करने का काम शुरु कर दिया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने फुटबॉल चौक के पास रखे एक खोखे व रेहड़ी को जब्त किया है जोकि काफी दिनों से खाली पड़े हुए थे। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का विरोध देखने को नहीं मिला। इसी प्रकार सदर बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों से भी सड़क पर रखे बोर्ड व बैनर आदि को जब्त किया गया।
- टीम का किया गठन
छावनी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठन किया गया है। टीम को छावनी में बिना अनुमति के चल रहे निर्माण, चौक-चौराहों व मुख्य सड़कों पर कब्जा करके रखा गया सामान, रेहड़ी व खोखे आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई है जोकि रोजाना एक विशेष क्षेत्र में जाकर काम करेगी और शाम को इसकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारी को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर नगर परिषद अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को नोटिस देगा या फिर मौके पर जाकर नोटिस चस्पाएगा ताकि संबंधित को इसकी जानकारी मिल सके और फिर सामन जब्त करने और अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

- दुकानदारों को दी चेतावनी
नगर परिषद की टीम ने बाजार के दुकानदारों को पुन: चेतावनी दी है कि इस बार उनकी दुकान के बाहर रखे बोर्ड आदि को जब्त किया जा रहा है। इसके बाद सामान को जब्त करने के अलावा उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया जाएगा, अगर फिर भी वो अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। मौके पर मौजूद मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि पिछले माह लगातार अभियान चलाया था और हालात काफी हद तक ठीक भी हो गए थे, लेकिन नव वर्ष पर दी गई ढील के कारण एक बार फिर सड़कों पर अतिक्रमण नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छावनी की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया है। शहर में कुछ जगह पर बिना कार्य के पड़ी रेहड़ियां व चाय के खोखे और दुकानों के बाहर सड़क पर रखे बोर्ड आदि को जब्त किया जा रहा है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed