फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The municipal body could not achieve the set target, only 203 certificates were issued in the district

Ambala News: नगर निकाय तय लक्ष्य को नहीं कर पाया पूरा, जिले में 203 प्रमाणपत्र ही हुए जारी

Tue, 26 Aug 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 26 Aug 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
The municipal body could not achieve the set target, only 203 certificates were issued in the district
अंबाला सिटी। जिले में संपत्ति धारकों को प्रमाणपत्र वितरित करने में नगर निगर, अंबाला सदर नगर परिषद्, नगरपालिका बराड़ा व नारायणगढ़ सभी फिसड्डी रहे। इन जगहों पर कुल संपत्ति में से करीब आधी से कम संपत्ति ही स्वयं सत्यापित हो पाई है। इसी तरह प्रमाणपत्र वितरित करने के लक्ष्य को भी यह पूरा नहीं कर पाए। विभागीय आंकड़ों अनुसार जिला अनुसार 10 जुलाई 2025 को हुई समीक्षा में अंबाला में 6 हजार संपत्ति प्रमाण-पत्र वितरित करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन 203 लोगों को ही यह प्रमाणपत्र वितरित किए जा सके। अधिकारियों की लेट-लतीफी के कारण सरकार की योजना ठंडे बस्ते में चली गई। इस वजह से लोगों की संपत्ति को वैध पहचान नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

वहीं, लाल डोरा व आबादी देह में संपत्ति धारकों के पास अपनी संपत्ति का कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं है। इस वजह से वह संपत्ति को स्थानांतरित भी नहीं कर पा रहे। यही नहीं लोगों को रजिस्ट्री नहीं होने से लोन भी नहीं मिल पा रहा। इस वजह से लोगों की दिक्कत बढ़ रही है।
विज्ञापन

---
4 अगस्त तक प्रमाणपत्र वितरित करने की स्थिति
नगर निकाय नाम कुल संपत्ति स्वयं सत्यापित प्रमाण-पत्र जारी हुए प्रतिशत
अंबाला 27,070 9,265 51 0.55
अंबाला सदर 28,395 12,874 6 0.05
बराड़ा 11,027 5,037 98 1.95
नारायणगढ़ 2,501 1,512 48 3.17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed