{"_id":"61e07ba1787bb31a07638d4d","slug":"the-miscreants-who-got-the-number-of-scooty-on-the-car-escaped-after-filling-three-cans-of-diesel-ambala-news-knl959490113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पर स्कूटी का नंबर लगा आए बदमाश डीजल के तीन कैन भरवाकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पर स्कूटी का नंबर लगा आए बदमाश डीजल के तीन कैन भरवाकर हुए फरार
विज्ञापन
बुधवार रात को कार पर स्कूटी का नंबर लगाकर आए बदमाश पेट्रोल पंप से डीजल के तीन कैन भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गए। कार पर शास्त्री कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति की स्कूटी का नंबर था। इसी कॉलोनी में हरियाणा के गृहमंत्री का आवास है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक इंडिगो कार में सवार होकर आए दो लोगों ने कालपी-नोहनी रोड पर गुरुनानक फिलिंग स्टेशन से तीन कैन में करीब 13800 रुपये का 159.38 लीटर डीजल डलवाया। जब भुगतान करने की बारी आई तो कार सवारों ने कार्ड से पेमेंट करने की बात कही। पेट्रोल पंप कर्मी जब स्वाइप मशीन लेने गया तो कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गए। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मी राम कुमार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक बलकार सिंह के मुताबिक जब इंडिगो कार पर लगे नंबर की जांच पड़ताल की तो यह नंबर फर्जी निकला। यह नंबर अंबाला छावनी की शास्त्री कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की स्कूटी का है। पुलिस ने गुरुनानक फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
अधोया के पेट्रोल पंप से नकदी और सामान की हुई थी लूट
मुलाना क्षेत्र के अधोया स्थित पेट्रोल पंप पर भी 10 जनवरी को देररात बाइक पर सवार होकर तीन युवकों ने पेट्रोल डलवाने के बाद स्वाइप मशीन से पेमेंट करने की बात कही थी। जब कर्मी स्वाइप मशीन लेने गया तो यह भी उसके पीछे आए। युवक कर्मी के साथ मारपीट करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।