{"_id":"655a7660246e4e00f00e9e89","slug":"the-miscreants-entered-with-the-intention-of-taking-over-the-land-when-stopped-they-even-beat-up-the-family-ambala-news-c-36-1-amb1002-13978-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जमीन पर कब्जा करने की नीयत से घुसे बदमाश, रोकने पर परिवार को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जमीन पर कब्जा करने की नीयत से घुसे बदमाश, रोकने पर परिवार को भी पीटा
विज्ञापन
अंबाला। जमीन पर कब्जा करने की नीयत से घुसे बदमाशों ने रोकने आए परिवार पर हमला कर दिया। शहजादपुर पुलिस ने विक्रम सिंह व अमनदीप सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ के सलौला गांव निवासी धर्मवीर ने बताया कि उनकी मौजा सलौला गांव में जमीन पड़ी है जो कि इस जमीन पर अदालत नारायणगढ़ द्वारा स्टेटस को लगी हुई है। आरोपी विक्रम सिंह व अमनदीप सिंह ने 22 अक्तूबर को 10-12 लोगों को लेकर खेत में घुसने की कोशिश की।
उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। तेजधार हथियार व रॉड से हमला किया। इतना ही नहीं गर्दन काटने की नीयत से भी तेजधार हथियार चलाया। इतना ही नहीं परिवार के लोग आए तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटा। परिवार की महिलाओं को बाल खींचकर घसीटा गया। घायलों ने बताया कि बदमाशों ने पहले भी उन पर हमला किया है।