{"_id":"62c1f2745f4bd43ba5221c21","slug":"the-miscreant-who-came-on-scooty-in-broad-daylight-shot-the-father-and-son-robbed-the-car-ambala-news-knl1134771147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदिहाड़े स्कूटी पर आए बदमाश ने पिता-पुत्र को मारी गोली, लूट ले गया कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदिहाड़े स्कूटी पर आए बदमाश ने पिता-पुत्र को मारी गोली, लूट ले गया कार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गांव मानकपुर रोड पर डंगडेहरी के पास अपनी जमीन देखने गए पिता-पुत्र को गोली मारकर बदमाश कार लेकर फरार हो गया। फायरिंग में 64 वर्षीय गुलशन कुमार और उनके बेटे 28 वर्षीय पारस भाटिया की जांघ में गोली लगी है। इन्हें शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से गुलशन कुमार की स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके से एक स्कूटी बरामद की है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
घटना के बारे में गुलशन कुमार ने बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बेटे पारस के साथ मानकपुर रोड पर डंगडेहरी के पास की जमीन देखने गए थे। वह अपनी गाड़ी को सड़क किनारे लगाकर पैदल चलने लगे तो सामने उन्हें स्कूटी के पास युवक खड़ा हुआ दिखाई दिया। वह उनके पास आ गया और गाड़ी की चाबी की मांग करने लगा। उन्होंने चाबी देने से मना किया तो उसने हथियार निकालते हुए उनकी जांघ में गोली मार दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बदमाश ने उनके बेटे पर भी फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश ने उनसे गाड़ी की चाबी छीन ली। बदमाश अपनी स्कूटी वहीं पर छोड़कर और उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गया।
बेटे की जांघ के पास से गोली निकल कर गई थी। इस कारण वह थोड़ा ठीक था, इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को आवाज लगाई तो वह रुक गए। उन्होंने उन्हें व उनके बेटे को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के बाद विधायक असीम गोयल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और पुलिस को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की स्कूटी, चोरी की होने की आशंका
बदमाश स्कूटी से वहां पहुंचा था। लूट की वारदात के दौरान वह गाड़ी लेकर फरार हो गया और स्कूटी वहीं पर छोड़ गया। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां खड़ी स्कूटी को कब्जे में लिया। अब पुलिस स्कूटी के मालिक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस शुरुआती जांच में स्कूटी भी चोरी की ही मान रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं में बदमाश चोरी का वाहन ही इस्तेमाल करते हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है, ताकि चोरी की गाड़ी का जल्द से जल्द पता लग सके।
रामनगर पालिका विहार के प्रधान चुने गए थे गुलशन कुमार
दो दिन पहले ही रामनगर पालिका विहार वेलफेयर के चुनाव हुए थे। इस दौरान गुलशन कुमार को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया था। इस कारण लोगों को इस बारे में जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उनका चौकी नंबर चार के पीछे लोहे व स्टील की चादरों का कारोबार है। वहीं, जमीन पर वह गोदाम बनाने का भी विचार कर रहे थे इसलिए वह जमीन का मुआयना करने गए थे। यह देखने गए थे कि कहीं किसी ने कब्जा तो नहीं किया, परंतु इस बीच यह हादसा हो गया। घटना के बाद से उनके परिवार सदस्य घबराए हुए हैं। पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
सूचना मिली थी कि दो लोगों पर गोली चली है। मौके पर छानबीन की गई तो वहां पर खड़ी स्कूटी को जब्त कर लिया है। स्कूटी के मालिक का पता लगाया जा रहा है। वहीं एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
- जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी अंबाला।