फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The minimum temperature reached 4.2 degrees, the coldest night of the season.

Ambala News: 4.2 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, सीजन की सबसे ठंडी रात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature reached 4.2 degrees, the coldest night of the season.
4.2 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, सीजन की सबसे ठंडी रात - फोटो : 4.2 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, सीजन की सबसे ठंडी रात
- पांच दिन से लगातार कम हो रहा न्यूनतम तापमान, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। घना कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। 8 जनवरी के बाद लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में तो धूप निकलने से हल्की राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम कंपकंपी छूट रही है। मंगलवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक ठंड ज्यादा होने से लोग ठिठुर गए। इस वजह से बाजार में भी रौनक गायब रही। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बाजार में बहुत कम लोग नजर आए।
हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। इसी तरह बीती 12 जनवरी की रात सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बर्फीली ठंड अस्थमा के मरीजों को भी परेशान कर रही है। बुजुर्ग और बच्चे भी ठंड के कारण बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ज्यादा ठंड फसलों के लिए फायदेमंद
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए ठंड अच्छी है। ठंड ज्यादा पड़ने से गेंहू के पौधे का फुटाव होगा। जिससे उत्पादन भी अच्छा होगा। अब तक पड़ रही ठंड से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। जनवरी माह में ही ज्यादा ठंड बढ़ी है। आगामी महीनों में फसल पककर तैयार होगी। यह ठंड फसलों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाने के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिम शीत हवा चलने से रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। राज्य में ज्यादातर स्थानों पर सुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध हो सकती है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 16 व 19 जनवरी रात्रि को आने की संभावना से मौसम में बदलाव बने रहने के आसार हैं। जिससे 17 व 18 जनवरी को आंशिक बादलवाई व एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है।



अधिकतम व न्यूनतम तापमान की स्थिति
8 जनवरी 11.6 8.6

9 जनवरी 15.8 6.4
10 जनवरी 17.0 6.0

11 जनवरी 14.4 5.5

12 जनवरी 12.1 4.5
13 जनवरी 15.3 4.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed