{"_id":"646283dd4f610e1e590552d4","slug":"the-message-of-the-principals-death-went-viral-by-hacking-the-app-ambala-news-c-36-1-sknl1017-3290-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एप हैक कर वायरल किया प्रिंसिपल के निधन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एप हैक कर वायरल किया प्रिंसिपल के निधन का संदेश
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सिसिल काॅन्वेंट स्कूल के एप पर प्रिंसिपल के निधन का फर्जी मैसेज फैलाने का मामला एसपी अंबाला के दरबार में पहुंच गया। स्कूल संचालक सुधीर विंदलस ने जांच कर एप हैक करने वाले का खुलासा करने और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एसपी अंबाला जश्नदीप रंधावा ने जांच का आश्वासन दिया और मामला दर्ज हो गया। उधर, स्कूल प्रबंधन ने भी अपने स्तर आईटी एक्सपर्ट को बुलाकर एप हैक के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। अब तक कोई सफलता नहीं मिली। फिलहाल एप के ईआरपी को बंद कर दिया है।
डाला गया था फर्जी मैसेज
मैसेज था कि प्रिय विद्यार्थियों, हमारे स्कूल की प्रिंसिपल अनिशा घुमन के निधन के कारण 15 मई को स्कूल बंद रहेगा। हम समझते हैं कि यह सभी के लिए कठिन समय है। इसके बाद भी स्कूल की एप से लगातार 3-4 अन्य मैसेज आए। प्रिंसिपल की मौत वाले मैसेज के बाद अगले नोटिस तक कक्षा छठी से लेकर 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और अधिक जानकारी एप में शेयर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दो शिक्षकों की आईडी से डाला था मैसेज
सिसिल काॅन्वेंट स्कूल में करीब दो हजार छात्र हैं। स्कूल ने एप से सभी जोड़ा है। उसमें ही स्कूल से जुड़े नोटिस का अदान-प्रदान होता है। 15 मई से स्कूल में पहली से 12वीं कक्षा तक की परीक्षाएं शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही रविवार रात करीब नौ बजे प्रिंसिपल अनिशा घुम्मन के निधन का मैसेज फैल गया।
शरारती तत्व ने किया हैक : सुधीर
सेसिल काॅन्वेंट स्कूल संचालक सुधीर विंदलस ने कहा कि किसी शरारती तत्व की स्कूल की एप को हैक कर लिया है। इसकी शिकायत एसपी अंबाला को दी गई है और अंबाला कैंट थाने में उसे मार्क कर दिया है। अपने स्तर पर पहले पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।