फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The message of stress relief was given through the tune of Rabab.

Ambala News: रबाब की धुन से दिया तनावमुक्ति का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The message of stress relief was given through the tune of Rabab.
सुखपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम में प्रस्तुति देते पदा​धिकारी। स्कूल
बराड़ा। सुखपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आरोग्य भारती (अंबाला इकाई) और ओस्का के संयुक्त तत्वावधान में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तनाव प्रबंधन में संगीत की भूमिका विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मानसिक संतुलन और एकाग्रता के प्रति जागरूक करना था। रबाब वादक गुरसिमर सिंह की प्रस्तुति और सनमदीप सिंह के गायन की जुगलबंदी ने समां बांध दिया। कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत की उपचारात्मक शक्ति और आध्यात्मिक गहराई से विद्यार्थियों को सराबोर कर दिया। प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक सफलता के साथ मानसिक व भावनात्मक संतुलन बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में ओस्का के इंटर्न्स करनदीप, भावेश, प्रिशा, जानीश, समर और रमन तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग व शिक्षक मौजूद रहे। अंत में छात्रों ने कलाकारों के साथ संवाद कर संगीत व मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed