फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The mercury drops 2 degrees from cold air

Ambala News: ठंडी हवा चलने से 2 डिग्री गिरा पारा

Fri, 05 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The mercury drops 2 degrees from cold air
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक ठंडी हवा चलती रही। वहीं कोहरा भी छाया रहा। तीन दिन में मौसम में परिवर्तन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह तापमान 24 घंटे के मुकाबले 2.0 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 2.6 डिग्री सेल्सियस गिरा। मौसम विभाग ने 5 दिसंबर तक शीतलहर यानि ठंडा दिन रहने की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

वहीं, एक्यूआई 100 से बढ़कर 227 दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 7 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ अलसुबह धुंध रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed