{"_id":"622e462209785447a915e96f","slug":"the-meeting-of-the-cooperative-bank-was-uproar-sloganeering-against-the-chairman-ambala-news-knl1017880191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामेदार रही सहकारी बैंक की सभा, चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामेदार रही सहकारी बैंक की सभा, चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
द पोस्टल एवं आरएमएस कर्मचारी सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा अंबाला छावनी में आयोजित आम सभा के दौरान ?
- फोटो : Ambala
अंबाला। द पोस्टल एंड आरएमएस सहकारी बैंक लिमिटेड छावनी की रविवार को हुई वार्षिक आम सभा विवादों की भेंट चढ़ गई। सभा शुरू होने से पहले ही दिल्ली, लुधियाना सहित अलग-अलग शहरों से आए सदस्यों ने मौजूदा चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बाजारों में रोष मार्च निकाला। नारेबाजी करते हुए सदस्य आम सभा में पहुंचे। जहां उन्होंने भरी सभा के बीच माइक पर जमकर नारेबाजी करते हुए पैसों का गबन करने के आरोप लगाए।
एमएमएस दिल्ली से आए राजेश कुमार, लुधियाना से आए सुखदेव, यमुनानगर के जयवीर, कुरुक्षेत्र से प्रवीण, फरीदाबाद से रामसेवक आदि का कहना है कि बैठक का नोटिस 15 दिन पहले देना अनिवार्य है, जिसका उल्लंघन हुआ है। पिछले साल हुई बैठक में केवल 150 लोग ही पहुंचे थे, लेकिन उसका खर्च करीब साढ़े छह लाख दिखाया गया। इतना ही नहीं लॉ चार्ज भी लाखों में दिखाए, जबकि पूरे साल कोर्ट बंद रहा। इसके अलावा भी सदस्यों ने कई तरह के खर्च में गोलमाल करने के आरोप लगाए। उधर, बैंक डायरेक्टर व चेयरमैन नरेश गुप्ता ने सभी आरोपों को नकारते हुए आगामी चुनावों को लेकर विपक्ष गुट का मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव हारने के बाद सदस्य इसी तरह से आरोप लगाते हैं जोकि सरासर गलत है।
चेयरमैन की मौजूदगी में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
चेयरमैन नरेश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2020-2021 की ऑडिट बैलेंस शीट व प्रोफिट व लॉस अकाउंट पास की गई। बैंक के शेयर धारकों को सात प्रतिशत की दर से लाभांश देने की घोषणा व आम सभा में वर्ष 2019-2020 में 10वीं व 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले सदस्यों के बच्चों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई। सदस्यों व जमाकर्ताओं के लिए अप्रैल माह से मोबाइल ऐप शुरू करने की घोषणा भी की गई। आम सभा बीडी लखनपाल पूर्व निर्देशक ने मुख्यातिथि के रूप में और सुरजीत सिंह काफर पूर्व निर्देशक ने गेस्ट आफ ऑनर के रूप में संबोधित किया।

द पोस्टल एवं आरएमएस कर्मचारी सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा अंबाला छावनी में आयोजित आम सभा के दौरान ?- फोटो : Ambala
विज्ञापन