Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
The Mayor said, "You bring bottles from home yourselves, yet you serve this water to people."
{"_id":"6a3428bf091b114ff1004a77","slug":"the-mayor-said-you-bring-bottles-from-home-yourselves-yet-you-serve-this-water-to-people-ambala-news-c-36-1-amb1002-165043-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मेयर बोलीं- खुद तो घर से बोतलें लाते हो लोगों को ये पानी पिलाते हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मेयर बोलीं- खुद तो घर से बोतलें लाते हो लोगों को ये पानी पिलाते हो
नगर निगम में वाटर कूलर देखतीं मेयर अक्षिता सैनी। संवाद
Link Copied
अंबाला सिटी। भाजपा से निर्वाचित मेयर अक्षिता सैनी वीरवार को नगर निगम में औचक निरीक्षण पर निकलीं। उन्होंने सबसे पहले नगर निगम में लोगों के पेयजल के लिए लगाए गए वाटर कूलर का निरीक्षण किया। इसे खुलवाया तो इसमें गंदगी थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। मेयर ने कर्मचारियों को कहा कि आप लोग खुद तो घर से बातलें लाते हो तो शहर के लोगों को यह पानी पिलाते हो। उन्होंने वाटर कूलर की तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए
विज्ञापन
। इसके बाद उन्होंने नगर निगम में काम कराने आए लोगों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। महिलाओं ने बताया कि उन्हें पुरुषों के साथ ही भीड़ में काम कराने को खड़ा होना पड़ता है। ऐसे में मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को अलग से महिलाओं की लाइन लगाने के निर्देश दिए। नगर निगम में मेयर पद पर निर्वाचित होने के बाद अक्षिता सैनी का यह पहला निरीक्षण था। इसके साथ ही मेयर नगर निगम की अलग-अलग शाखाओं में पहुंची। यहां भी उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समय से समाधान हो, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। वाटर कूलर में 24 घंटे साफ और ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम कमिश्नर व मेयर के आदेश पर रेलवे अंडरब्रिज के पास कोर्ट रोड पर अवैध कब्जों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।