{"_id":"67e6fee796de564e220b8548","slug":"the-mayor-got-two-clerks-and-a-peon-ambala-news-c-36-1-amb1003-139916-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मेयर को दो क्लर्क व चपरासी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मेयर को दो क्लर्क व चपरासी मिला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नवनिर्वाचित मेयर शैलजा सचदेवा को नगर निगम की ओर से दो क्लर्क और एक चपरासी मिल गया। अब जल्द ही उनको बाकी स्टाफ भी मिलेगा। इसके साथ ही अगले सप्ताह में मेयर शैलजा सचदेवा को अधिकारिक कार्यालय भी मिल सकता है। इसको लेकर भी निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को निगम में इसको लेकर चर्चा भी रही।
बताया जा रहा है कि मेयर शैलजा सचदेवा के लिए पूर्व मेयर शक्तिरानी शर्मा का कमरा निर्धारित किया जा सकता है। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। उनको वह कमरा मिल सकता है, जहां पर ईओ बैठते थे या फिर चीफ इंजीनियर। इसको लेकर निगम की ओर से विचार चल रहा है।
नगर निगम की ओर से अभी तक नवनिर्वाचित मेयर शैलजा सचदेवा को कार्यालय नहीं दिया गया है। उनकी कुर्सी सीनियर डिप्टी मेयर के कार्यालय में ही लगा दी गई थी। मेयर शपथ ग्रहण करने से लेकर शुक्रवार तक भी निगम की ओर से दिए गए कार्यालय में नहीं पहुंची। शुक्रवार को भी वह वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में से ही वापस लौट आई। इससे पूर्व भी मेयर की ओर से निगम पार्क के प्रांगण में ही जनता की समस्या सुनी गई।