Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The market was decorated for Dhanteras, women were busy shopping.

Ambala News: धनतेरस के लिए सज गया बाजार, खरीददारी में जुटीं महिलाएं

Sat, 18 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 18 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The market was decorated for Dhanteras, women were busy shopping.
अंबाला छावनी के बर्तन बाजार में खरीददारी करती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। धनतेरस के त्योहार के लिए बाजार गुलजार हो गए हैं और बर्तनों सहित अन्य दुकानें सज गई हैं। बाजार में स्टील के साथ ही पीतल और तांबे के बर्तनों की ज्यादा मांग ज्यादा है। गृहणियों ने भी धनतेरस के पर्व को देखते हुए बर्तनों की खरीददारी शुरु कर दी है। वहीं सर्राफा बाजार में भी लोग सोने सहित चांदी के आभूषणों में रुझान दिखा रहे हैं। ऐसे में दुकानदारों को उम्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार भी उन्हें लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके व्यापार में दोगुनी वृद्धि होगी।
स्टील, पीतल और तांबे की बढ़ी मांग
धनतेरस पर इस बार बाजार में नए डिजाइन के बर्तन आए हैं। इनमें स्टील के साथ पीतल, तांबे और मिश्रित धातुओं के बर्तन शामिल हैं जो कि गृहणियों को काफी भा रहे हैं। स्टील की चमक के साथ ही एंटीक डिजाइन में रंगों का प्रयोग इन बर्तनों को आकर्षक बना रहा है। इसमें लोटा, बाल्टी, गिलास, प्लेट, कटोरी, चम्मच, कड़ाही, भगोना, हांडी और डिनर सेट शामिल हैं वहीं कुछ महिलाएं परात और थालियां भी खरीद रही हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों को लुभा रहे नए डिजाइन के बर्तन
बर्तन व्यापारी दिनेश कुमार ने बताया कि धनतेरस को लेकर नए डिजाइन के कई बर्तन आए हैं जो कि ग्राहकों को काफी लुभा रहे हैं। इसमें गिलास से लेकर कटोरी, चम्मच, थालियां, हांडी आदि शामिल हैं। इनके रेट 100 रुपये से शुरु हैं जो कि तीन हजार रुपये तक अलग-अलग डिजाइन में बिक रहे हैं। ऐसे में नए सामान को सजाया गया है जो कि ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉन-स्टिक बर्तन की बिक्री बढ़ी
बर्तन व्यापारी अतुल गोयल ने बताया कि धनतेरस को लेकर ग्राहक बाजार में पहुंचने लगे हैं। लोग स्टील सहित तांबे व पीतल के बर्तन खरीद रहे हैं। इसके अलावा नॉन-स्टिक आइटम भी ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं। इनमें कड़ाई, तवा और अन्य बर्तन शामिल हैं। इसके अलावा प्रेशर कुकर और अन्य सामान भी लोग खरीद रहे हैं।

अंगूठी, कड़ा और चेन कर रहे पंसद
सर्राफा व्यापारी रविंद्र ने बताया कि सोने व चांदी के रोजाना रेट बढ़ रहे हैं, ऐसे में काम प्रभावित हो रहा है। लेकिन धनतेरस पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। ग्राहक अंगूठी, कड़ा और सोने की चेन आदि पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा ग्राहकों के बताए डिजाइन भी तैयार किए जा रहे हैं।

अंबाला छावनी के बर्तन बाजार में खरीददारी करती महिला। संवाद

अंबाला छावनी के बर्तन बाजार में खरीददारी करती महिला। संवाद

अंबाला छावनी के बर्तन बाजार में खरीददारी करती महिला। संवाद

अंबाला छावनी के बर्तन बाजार में खरीददारी करती महिला। संवाद

अंबाला छावनी के बर्तन बाजार में खरीददारी करती महिला। संवाद

अंबाला छावनी के बर्तन बाजार में खरीददारी करती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed