फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The mark of chaos on the credibility of the sub-divisional office

Ambala News: उपमंडल कार्यालय की साख पर अव्यवस्था का बट्टा

Thu, 04 Apr 2024 02:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
The mark of chaos on the credibility of the sub-divisional office
इंगलिश सीट से गायब ढक्कन। संवाद
अंबाला। करोड़ों रुपये की लागत से बने छावनी के उपमंडल कार्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम है। ऐसी स्थिती तब है जब उपमंडल कार्यालय के इस भवन में कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बैठते हैं। यहां शौचालयों में गंदगी पसरी हुई है, तो कहीं पर सीट से ढक्कन तक गायब हैं। ये अव्यवस्थाएं कार्यालय की साख को बट्टा लगाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं बेसमेंट में लिफ्ट के बाहर चारों ओर गंदगी काफी दिनों से पसरी हुई है जिसे अभी तक उठाया नहीं गया है। साथ ही आधार सेंटरों के बाहर रखी लोहे की कुर्सियां टूटी हुई हैं और लोग फर्श पर बैठने को मजबूर हैं। कार्यालयों में आने वालों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गंदे पड़े हैं दिव्यांग शौचालय : गोबिंद
छावनी के बीडी फ्लोर निवासी गोबिंद ने बताया कि वह आधार कार्ड अपडेट करवाने आया था। लेकिन यहां पर उसने देखा कि कमरा नंबर 116 के बगल में बने दिव्यांग शौचालय में काफी दिनों से गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटा हुआ है लोहे का पाइप : राजिंद्र
छावनी निवासी राजिंद्र ने बताया कि वह तहसील में रजिस्ट्री से संबंधित काम करवाने आया था। लेकिन जब वह तहसील कार्यालय के सामने बने शौचालय में गया तो देखा कि टॉयलेट सीट से ढक्कन गायब है। यूरिनल एरिया में गंदगी भी जमा है। एसडीएम कोर्ट के पास बने शौचालय में टॉयलेट सीट के साथ लगा लोहे का पाइप टूटा हुआ है। जिसके कारण लोग परेशान हैं।
कुर्सियां संभाल रहीं ईंट : गोपाल
गोपाल ने बताया कि वह अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाने आया था। जब वह कमरा नंबर 115 पर गया तो देखा कि कमरे के बाहर लोगों के बैठने के लिए स्टील की ज्वाइंट कुर्सियां रखी हुई हैं जोकि टूटी हुई हैं। इस स्टील की कुर्सी के नीचे ईंट लगाकर इसे सहारा दिया गया है।
लोग जमीन पर बैठने को मजबूर :
महेश नगर निवासी शिवानी ने बताया कि वह अपने बेटे का आधार कार्ड अपडेट करवाने आई थी। कमरा नंबर 116 के बाहर टूटी हुई कुर्सियां रखी हुई हैं। जिसके कारण कई महिलाएं जमीन पर बैठने को मजबूर हैं।

जो भी समान खराब है, टूट गया है, उसे ठीक करवा दिया जाएगा। इसी के साथ जहां जहां गंदगी पसरी हुई है उसे जल्द से जल्द सफाई करवा दी जाएगी। सतिंद्र सिवाच, एसडीएम, अंबाला छावनी।

इंगलिश सीट से गायब ढक्कन। संवाद

इंगलिश सीट से गायब ढक्कन। संवाद

इंगलिश सीट से गायब ढक्कन। संवाद

इंगलिश सीट से गायब ढक्कन। संवाद

इंगलिश सीट से गायब ढक्कन। संवाद

इंगलिश सीट से गायब ढक्कन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed