{"_id":"66f87d03de73b116b403be44","slug":"the-link-road-from-dukhedi-to-khudda-village-is-in-bad-condition-ambala-news-c-36-1-sknl1003-130374-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुखेड़ी से खुड्डा गांव का लिंक रोड खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुखेड़ी से खुड्डा गांव का लिंक रोड खस्ता
विज्ञापन
दुखेडी से खुड्डा की ओर जाने वाले लिंक रोड की खस्ता हालत।
अंबाला। गांव दुखेड़ी से खुड्डा की तरफ जाने वाले लिंक रोड की हालत खस्ता हालत में है। गांव का यह लिंक रोड जगह-जगह से टूटा है। इस टूटे लिंक रोड पर कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
इस लिंक रोड पर रोजाना दुखेड़ी, संभालखा, मंगलई, ब्राह्मण माजरा, करधान और नग्गल के हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन लिंक रोड की हालत खराब होने के कारण कई लोग घूमकर नेशनल हाइवे का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह नेशनल हाइवे उन्हें कई किलोमीटर लंबा पड़ रहा है।
इस डेढ़ किलोमीटर की सड़क की हालत जर्जर और जगह जगह से टूटी हुई है। कई महीनों से इस लिंक रोड की हालत खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके अलावा गांव में रोजाना शाम को बेसहारा गोवंश का सड़कों पर जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन गोवंश के कारण गांव में कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
बलजिंद्र सिंह ने बताया कि गांव दुखेडी से खुड्डा की ओर जाने वाले लिंक रोड का करीब डेढ़ किलोमीटर का एरिया खस्ता हालत में है और जग जगह से टूटा हुआ है। इस टूटे लिंक रोड पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं सोहन सिंह ने बताया कि गांव में बेसहारा गोवंश की भरमार है। शाम होते ही गांव की सड़कों पर गोवंश का जमावड़ा लगा जाता है। इस कारण गांव में कई हादसे भी हो चुके हैं। पिछले कई महीनों से पता नहीं कहां से यह गोवंश आ रहे हैं।
सोमनाथ ने बताया कि वह महेश नगर जाने के लिए इस लिंक रोड का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अंडर पास में पानी जमा होने और रोड टूटा होने के कारण अब वह नेशनल हाइवे से घूमकर कई किलोमीटर का सफर तय कर महेश नगर पहुंच रहे हैं। राजेंद्र का कहना है कि वह ड्राइवर है और गाड़ी चलाता है इस टूटे लिंक रोड के कारण उसकी गाड़ी भी खराब हो गई है।