फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The law and order situation in the state has completely collapsed: Abhay

प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : अभय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
The law and order situation in the state has completely collapsed: Abhay
शहर के पंचायत भवन में इनेलो की समीक्षा बैठे में पहुंचे नेता अभय सिंह चौटाला। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। पंचायत भवन के सभागार में इंडियन नेशनल लोकदल की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने अंबाला शहर और अंबाला छावनी हल्के के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। इससे प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। इस दौरान उन्होंने जननायक चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर रोहतक में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए निमंत्रण दिया। अंबाला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले दिनों सीईटी का पेपर हुआ था। जिसमें प्रदेश के 13 लाख से भी अधिक युवाओं ने फॉर्म भरे थे और इन फॉर्म भरने के नाम पर करोड़ों रुपये लोगों की जेब से निकाल लिए। अब जब इसके नतीजे आएंगे, तब पेपर लीक या किसी और बहाने इसको रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पहले मनोहर लाल खट्टर के समय शराब, गेहूं, धान और रजिस्ट्री के बड़े घोटाले हुए थे। चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भाजपा को बी टीम बताते रहे और खुद भाजपा से मिले हुए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर रोहतक में होने वाली सम्मान दिवस रैली में पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed