फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The knife that entered Rahul's chest from near the collar bone became the cause of his death

Ambala News: कॉलर बोन के पास से छाती में घुसा चाकू बना राहुल के मौत की वजह

Sat, 13 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The knife that entered Rahul's chest from near the collar bone became the cause of his death
चंदपुरा गांव के पास डेरे में बना मृतक राहुल का मकान: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बब्याल की सिसौदिया धर्मशाला के निकट 11 सितंबर की रात को दो युवकों पर हुए चाकू से मामले में राहुल (19) का फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि राहुल की कॉलर बोन के पास से छाती में घुसा चाकू मौत की वजह बना। महेश नगर थाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जबकि हमले में घायल विशाल (20) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। शुक्रवार को मृतक राहुल का चंदपुरा गांव के श्मशान घाट में संस्कार हुआ। अस्पताल व घर में मातम पसरा हुआ था। मृतक के दोस्तों सहित ग्रामीणों की आंखें नम थी। महेश नगर थाना पुलिस ने पांच पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों के नाम की अभी पुलिस की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि पहले दोनों पक्षों में लड़की को लेकर झगड़ा चल रहा था। उसी रंजिश के चलते बब्याल के ही युवकों ने हमला कर दिया। अभी बात पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है।


पोस्टमार्टम होने तक अस्पताल व गांव में तैनात रहा भारी पुलिस बस

11 सितंबर की रात को ही गांव व अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात था। किसी झगड़े की आशंका के चलते पुलिस तैनात थी। उधर, मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं और राहुल सबसे छोटा था। सबसे बड़े बेटे का कुछ समय पहले ही रिश्ता हुआ था। उसकी जल्द शादी करवाने को लेकर तैयारी चल रही थी। राहुल मिलन सार था। रेहड़ी लगाने के अलावा कभी-कभी ऑटो भी चलाता था, जबकि विशाल भी उनके घर के सामने चंदपुरा गांव में ही रहता है। दोनों अच्छे दोस्त हैं। महेश नगर थाना पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं हुई। हमलावर स्विफ्ट कार में आए थे। पुलिस ने मौके से राहुल पर हुए हमले का चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

11 सितंबर की रात को राहुल व विशाल दोनों रेहड़ी बंद कर बब्याल से होते हुए चंदपुरा जा रहे थे। बब्याल में पहुंचे तो पांच युवकों ने रंजिशन चाकू से हमला कर दिया था। राहुल चाकू के एक ही हमले में खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया था। जबकि बीच बचाव करते हुए विशाल के भी दोनों हाथों में चाकू लगने से घाव हो गए थे। कैंट के नागरिक अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदपुरा गांव के पास डेरे में बना मृतक राहुल का मकान: संवाद

चंदपुरा गांव के पास डेरे में बना मृतक राहुल का मकान: संवाद

चंदपुरा गांव के पास डेरे में बना मृतक राहुल का मकान: संवाद

चंदपुरा गांव के पास डेरे में बना मृतक राहुल का मकान: संवाद

चंदपुरा गांव के पास डेरे में बना मृतक राहुल का मकान: संवाद

चंदपुरा गांव के पास डेरे में बना मृतक राहुल का मकान: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed