फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Kayakalp team will arrive at the Cantt Civil Hospital today.

Ambala News: कैंट नागरिक अस्पताल में आज पहुंचेगी कायाकल्प की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The Kayakalp team will arrive at the Cantt Civil Hospital today.
- खामियां मिलीं तो कटेंगे नंबर, रविवार को छुट्टी के बावजूद अस्पताल में चला सफाई अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी के बाद कैंट नागरिक अस्पताल में सोमवार को कायाकल्प योजना के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंचेगी। जींद से तीन डॉक्टरों की टीम अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता और प्रबंधन की जांच करेगी। निरीक्षण के दौरान कहीं खामी पाई गई, तो अस्पताल के अंकों में कटौती होगी। इसका सीधा असर उसकी रैंकिंग व मिलने वाली ग्रांट पर पड़ेगा। उधर, कायाकल्प टीम के आने की सूचना से रविवार को छुट्टी के बावजूद अस्पताल प्रशासन सतर्क नजर आया। अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। सुबह से सफाई कर्मचारी ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी वार्डों को चमकाने में जुटे रहे।
इमरजेंसी में पहुंचे नए 10 बेड साइड लॉक व कार्डिक टेबल
कायाकल्प की टीम के आने से पहले अस्पताल प्रबंधन की तरफ से जो भी पुराना टूटा-फुटा सामान था, उन्हें हटाकर नया सामान लगाया गया। इमरजेंसी में नई व्हीलचेयर के साथ-साथ 10 बेड साइड लॉक व कार्डिक टेबल, स्ट्रेचर आदि सामान पहुंचा। दीवारों की सफाई से लेकर फर्श की धुलाई तक का काम बारीकी से किया गया ताकि टीम के सामने अस्पताल की बेहतर छवि पेश की जा सके। जींद से तीन सदस्यीय टीम में डॉ. गौरव पुनिया, डॉ. नवनीत व आईसीएन सुनीता शामिल रहेंगी। यह टीम अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, प्राइवेट वार्ड का दौरा करेगी। टीम न केवल बुनियादी ढांचे को देखेगी बल्कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं व रिकॉर्ड के रखरखाव की भी जांच करेगी।
विज्ञापन

कायाकल्प योजना का उद्देश्य



सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रोत्साहित कर उनकी पहचान करना जो कि स्वच्छता व संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन कर अनुकरणीय कार्य करते हैं। साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता, साफ-सफाई व संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं को बढ़ावा देना है। 2015 में कायाकल्प की शुरुआत की गई। इसके तहत उच्च स्तर की स्वच्छता, साफ-सफाई एवं संक्रमण पर नियंत्रण में बेहतरीन काम करने पर सम्मानित किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed