फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The journey from Ambala to Ludhiana will be easy, bridges will be built on both sides of Ghaggar river.

Ambala News: अंबाला से लुधियाना का सफर होगा आसान, घग्गर नदी पर दोनों ओर बनेंगे पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The journey from Ambala to Ludhiana will be easy, bridges will be built on both sides of Ghaggar river.
अंबाला सिटी। अब अंबाला होकर लुधियाना जाने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इस रूट पर यातायात को सुचारू करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने योजना तैयार कर ली है। पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के अंबाला को जोड़ने वाले घग्गर नदी के पुल का एनएचएआई विस्तार करने जा रही है।
विज्ञापन

इसके तहत दोनों तरफ दो नए पुल बनाए जाएंगे। इसके बाद यह पुल छह-छह लेन के हो जाएंगे। परियोजना के तहत तीन लेन का पुल अंबाला से लुधियाना तो तीन लेन का पुल लुधियाना से अंबाला की तरफ बनाया जाएगा। इससे यातायात सुगम हो जाएगा। दरअसल, अंबाला में घग्गर नदी पर दो पुल बने हुए हैं। इसमें से एक पुल पीडब्ल्यूडी के समय का है तो दूसरा पुल नया है। यहां अक्सर रास्ता संकरा होने के कारण पुल पर यातायात काफी धीमा होता है। इस कारण से इस रूट पर दोनों तरफ पुलों का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई ने कुछ समय पहले ही सर्वे कराने के बाद पानीपत-जालंधर परियोजना के तहत सुधारीकरण का काम जारी किया था। लगभग 500 करोड़ रुपये की इस परियोजना में अंबाला के घग्गर नदी पर बने पुल को भी शामिल किया गया। अब इन पुलों के विस्तार को लेकर दोनों मार्गों (लुधियाना से अंबाला और अंबाला से लुधियाना) के लिए नए पुल बनाए जाएंगे। यह मौजूदा पुलों से जुड़े हुए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजायन आने का इंतजार

गौरतलब है कि पानीपत-जालंधर परियोजना के तहत सुधारीकरण का काम पहले ही ठेकेदार कंपनी ने शुरू कर दिया है। कुछ स्थानों से इस मार्ग पर अवैध कटों को बंद करा दिया गया है। वहीं पुलों के निर्माण को लेकर अभी कंपनी की तरफ से डिजायन आना बाकी है। जल्द ही घग्गर के ऊपर भी दो पुलों को बनाना शुरू कर दिया जाएगा। इसमें एक हिस्सा पंजाब की तरफ पुल का रहेगा तो दूसरा हिस्सा अंबाला की तरफ रहेगा।




वर्जन--------

घग्गर पर दोनों तरफ पुलों को छह लेन का किया जाएगा। इसमें दोनों तरफ दो नए पुल बनाए जाएंगे। इस कार्य को पानीपत-जालंधर परियोजना में शामिल किया गया है। -असीम बंसल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed