फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The issue of MLA Ashok Arora's shop was raised in the meeting.

Ambala News: बैठक में गूंजा विधायक अशोक अरोड़ा की दुकान का मुद्दा

Tue, 23 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 23 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The issue of MLA Ashok Arora's shop was raised in the meeting.
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद हाउस की बैठक में विधायक अशोक अरोड़ा की दुकान का मुद्दा गूंजा। जहां हाउस में 152 नंबर इस दुकान के मामले की जांच के लिए एजेंडा लाया गया तो विपक्षी पार्षद मन्नू जैन ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मामला पहले ही डीएमसी के पास विचाराधीन व लीगल ओपिनियन की बात पहले की बैठक में की गई थी तो इस बार फिर इसे क्यों उठाया गया। जानबूझ कर इसे बार-बार उठाया जा रहा है, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन

बाद में इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई, जिसमें परिषद ईओ राजेश कुमार के अलावा कार्यकारी अभियंता व तीन पार्षदों गौरव भट्ट, दरबारा सैनी व दुष्यंत बख्शी की कमेटी बनाई गई। यह कमेटी इस दुकान से संबंधित फाइल की गहनता से जांच कर रिपोर्ट देगी। इस फैसले को हाउस ने पास कर दिया। जानकारी के अनुसार इस दुकान को लेकर विधायक अशोक अरोड़ा पर पहले आरोप लगाए जा चुके हैं कि यह हेरफेर व नियमों को ताक पर रखकर ली गई है। अशोक अरोड़ा इन आरोपों को बेबुनियाद करार दे चुके हैं। हालांकि इस बैठक में अशोक अरोड़ा नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed