फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The health of the soil will be checked, agricultural assistants will be kept

मिट्टी की सेहत की होगी जांच रखें जाएंगे कृषि सहायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The health of the soil will be checked, agricultural assistants will be kept
बराड़ा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम हर खेत स्वस्थ खेत के तहत कृषि सहायक रखे जा रहे हैं। इसके लिए जिले के ब्लॉक नारायणगढ़, शहजादपुर व बराड़ा को चयनित किया गया है। ब्लॉक बराड़ा के कृषि कार्यालय में आवेदन भी लिए जा रहे हैं। योजना के तहत बारहवीं पास पात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता अपने साथ आधार कार्ड, बारहवीं का प्रमाणपत्र और बैंक पासबुक लेकर आएं।
विज्ञापन

यह कृषि सहायक ब्लॉक के प्रत्येक एकड़ से मिट्टी के नमूने लेकर आएंगे ताकि विभाग द्वारा मिट्टी की जांच करके उस खेत में क्या कमी है, इसका पता लगाया जा सके। इसके बाद इस कमी को पूरा करके खेतों की मिट्टी के लिए जरूरी पोषक की जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे खेतों में अच्छी फसल लहलहा सके। इसमें प्रत्येक किसान सहायक द्वारा क्षेत्र के 200 एकड़ खेत से मिट्टी की जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग द्वारा कृषि सहायक रखे जा रहे हैं। इसमें यह कार्य सीमा रहेगी कि एक किसान सहायक द्वारा केवल 200 एकड़ भूमि से मिट्टी के सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए सहायक को प्रत्येक नमूने के 40 रुपये सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित शर्मा, बीटीएम, कृषि विभाग, बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed