फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The health of the driver of the car carrying the artists deteriorated

Ambala News: कलाकारों को ले जा रहे कार चालक की तबीयत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The health of the driver of the car carrying the artists deteriorated
अंबाला। जालंधर से करीब आधा दर्जन कलाकारों को दिल्ली ले जा रहे कार चालक मुन्ना की तबीयत बिगड़ गई। नागरिक अस्पताल में डाक्टरों ने उपचार शुरू किया। बताया जाता है कि पंजाबी सिंगर और अभिनेता युवराज हंस दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

चालक मुन्ना ने बताया कि दिल्ली में सिंगर और एक्टर युवराज हंस का कार्यक्रम है। इसके चलते रविवार की अल सुबह चार बजे वह करीब आधा दर्जन कलाकारों को लेकर दिल्ली जा रहा था। वह रास्ते में था तो शरीर में दर्द होने लगा। यह देख उसने गाड़ी को रोका और मेडिकल स्टोर से पेन किलर ले ली। अंबाला से कुछ दूरी पर उसकी तबीयत और बिगड़ी। उसने गाड़ी को साइड में लगा दिया। चालक की बिगड़ती हालत को देखते हुए कलाकारों में से एक युवक ने कार का स्टेयरिंग संभाला और सुबह सात बजे छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। इसके बाद जालंधर से तीन घंटे बाद दो गाड़ियां ड्राइवरों को लेकर यहां पहुंची। एक गाड़ी में सभी कलाकारों को दिल्ली रवाना किया। दूसरी कार में मुन्ना को जालंधर ले गए।
विज्ञापन

वर्जन
कार चालक मुन्ना को दौरा पड़ा है, जिसका उन्होंने सीटी स्कैन लिखा है, लेकिन चालक के साथी उसे जालंधर में ही ले जाकर इलाज कराने की बात कहकर ले गए हैं।
डाॅ. सागर, इमरजेंसी विभाग, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed