{"_id":"68fa7fbfdbf47e234b08cf2b","slug":"the-half-burnt-body-of-an-elderly-woman-was-found-in-the-field-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151823-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बुजुर्ग महिला का था खेत में मिला अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बुजुर्ग महिला का था खेत में मिला अधजला शव
Fri, 24 Oct 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगला गांव के पास 18 अक्तूबर की रात खेत में मिले अधजले शव मामले की अनसुलझी गुत्थी महेश नगर थाना पुलिस ने सुलझा ली है। अधजला शव बब्याल के शर्मा अस्पताल के निकट निवासी सुदेश रानी (70) का था।
इस मामले में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक बब्याल निवासी जसमेर से पूछताछ की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। आरोपी ने सुदेश रानी से ब्याज पर 10 हजार रुपये लिए हुए थे।
18 अक्तूबर को जब सुदेश रानी पैसे लेने गई तो कहासुनी हो गई थी। इसी बीच आरोपी ने पत्नी रजनी संग मिलकर बुजुर्ग के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी थी। सबूत मिटाने के लिए ई-रिक्शा पर ही रात के समय शव ले जाकर खेत में पेट्रोल डालकर जला दिया था ताकि किसी को कानोकान भनक तक न लगे। महेश नगर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी जसमेर व उसकी पत्नी रजनी को काबू कर लिया है। शुक्रवार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
दोपहर में हत्या करने के बाद घर में ही छिपाया था शव, रात को जलाया
पुलिस का कहना है कि शातिर आरोपी ने बुजुर्ग सुदेश रानी की दोपहर के समय घर पर ही हत्या कर दी थी। गला दबाने के बाद रॉड से हमला कर हत्या की। उस समय बाहर लोग होने के कारण शव को देर रात तक अपने घर में ही छिपाकर रखा हुआ था। रात को करीब एक बजे शव को ई-रिक्शा में डालकर चारों तरफ से पर्दे लगा दिए थे। दंपती ने नगला गांव के निकट सुनसान एरिया के खेत में जाकर बुजुर्ग को पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी व चंद ही मिनटों में वापस अपने घर आ गए थे।
सीसीटीवी में कैद हुआ था ई-रिक्शा चालक, संदिग्ध मानकर पूछताछ में खुलासा : खेतों में अधजला शव मिलने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि आसपास न तो कोई मकान न ही सीसीटीवी था। केवल खेत में एक ही मकान था वो भी किसान सो रहे थे। महेश नगर थाना सहित सीआईए 1 व 2 की टीमें भी जांच कर रही थी। ऐसे में महेश नगर थाना पुलिस ने मुख्य रोड की कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी को खंगाला तो उसमें कई वाहनों के साथ ई-रिक्शा भी दिखी थी। जो कुछ ही मिनटों में वापस आती हुई दिखाई दे रही थी।
जब पुलिस ने गहनता से जांच के लिए संदिग्ध ई-रिक्शा चालक को काबू किया तो इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझी। आरोपी किराये पर ई-रिक्शा चलाता था और पत्नी व एक बेटी संग रहता था।