Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The grand festival of faith and sun worship, Chhath, begins today; a 36-hour fast without water commences tomorrow.

Ambala News: आज से शुरू होगा आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ, कल से 36 घंटे का निर्जला व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The grand festival of faith and sun worship, Chhath, begins today; a 36-hour fast without water commences tomorrow.
अंबाला छावनी में टांगरी नदी किनारे बनाए गए छठ घाट में पानी भरते श्रमिक। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। प्रकृति, सूर्योपासना और अटूट आस्था का प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार, शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। पर्व को लेकर व्रतियों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल है। बाजारों में बांस के सूप, दौरा, फल, गन्ना और पूजन सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है। घरों में भी छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
ज्योतिषाचार्य गिरीश आहूजा ने बताया कि छठ महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मईया की आराधना की जाती है। इस दौरान व्रती परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। आहूजा ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन-नहाय-खाय के तहत व्रती सुबह पवित्र नदियों या सरोवरों में स्नान कर शुद्धिकरण करेंगे। इसके बाद घरों की साफ-सफाई के बाद पारंपरिक प्रसाद कद्दू (लौकी) की सब्जी, चने की दाल और चावल तैयार किया जाएगा। इसे परिवार के सभी सदस्य ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

-------------
14 नवंबर : खरना
दूसरे दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखेंगे। शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार कर पूजा के बाद ग्रहण किया जाएगा। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर : संध्या अर्घ्य
तीसरे दिन व्रती नदी, सरोवर या निर्धारित घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। बांस के सूप में फल, ठेकुआ और पूजन सामग्री सजाकर भगवान सूर्य की पूजा की जाएगी।
16 नवंबर : उषा अर्घ्य और पारण
महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके बाद छठी मईया और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर व्रती अन्न-जल ग्रहण करते हुए व्रत का पारण करेंगे।

------
घाटों पर सुरक्षा और सफाई के इंतजाम
छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और पूजा समितियों की ओर से घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल और गोताखोरों की तैनाती की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed