{"_id":"666caf81da1ff204720b50c6","slug":"the-governor-inspired-the-youth-to-donate-blood-ambala-news-c-36-1-ame1006-124575-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राज्यपाल ने युवाओं को किया रक्तदान के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राज्यपाल ने युवाओं को किया रक्तदान के लिए प्रेरित
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के एसडी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने शिरकत दी।
उन्होंने प्रदेशभर से यहां पहुंची स्टार महिला रक्तदाताओं और बेहतर काम करने वाली एनजीओ को सम्मानित किया। राज्यपाल ने आह्वान किया कि वे रक्तदान के लिए आगे आएं। रक्तदान के क्षेत्र में हरियाणा रेडक्राॅस ने विशेष भूमिका निभाई, जो देशभर में मिसाल है। हरियाणा में कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर रक्त की वजह से जान न गंवाए। इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रदेश के 22 जिलों में एक ही दिन 38 रक्तदान शिविर लगाकर एक हजार 93 रक्त यूनिट एकत्रित की गई है। वर्ष 2023-24 में रेडक्रास ने पांच हजार 512 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए, जिनमें तीन लाख 46 हजार से ज्यादा रक्त इकाई एकत्रित करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन
रक्तदान से अच्छा कोई भी कार्य नहीं हो सकता। यह बेहद पुण्य का कार्य है, क्योंकि इस रक्तदान से ही किसी के भाई, बहन, किसी की बेटी की जान बचाई जाती है। राज्यमंत्री संजय सिंह ने कहा कि रक्तदाताओं के लिए कोई न कोई सुविधा दी जानी चाहिए।
पूर्व गृह मंत्री और छावनी विधायक अनिल विज ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। उन्होंने रक्तदान के लिए एक एप बनाने का सुझाव दिया है, जिससे जरूरत पड़ने पर इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जा सके। तकनीक के युग में ऐसी पहल करने की आवश्यकता है। रेडक्रास के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करके एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की जिंदगी बचा सकता है।