फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The goods were not given after filling the installments, fraud of lakhs of rupees

Ambala News: किस्तें भरवाकर नहीं दिया सामान, लाखों रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The goods were not given after filling the installments, fraud of lakhs of rupees
अंबाला सिटी। कंपनी ने सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी द्वारा लोगों के लाखों रुपये हड़प लिए गए। इस संबंध में लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है। उनका कहना है कि पंजाब की एक कंपनी जो कि दाना मंडी, बड़ा गांव रोड, गोराया, जिला जालंधर, पंजाब ने कई लोगों से संपर्क किया। उन्होंने अपनी कंपनी की स्कीम में शामिल कर लिया। इन्होंने अपनी कंपनी को भारत सरकार द्वारा मंजूरशुदा बताया जिस वजह से सभी लोगों ने कंपनी पर विश्वास कर लिया। कंपनी ने बिजनेस को प्रमोट करने के लिए कई बैइक व सेमिनार किए।
विज्ञापन

कंपनी का प्लान रैफरल सिस्टम पर काम करता था। उसके तहत लोगों ने जानकारों व रिश्तेदारों को इस स्कीम में जोड़ दिया। हर व्यक्ति को एक हजार रुपये प्रति माह एक साल तक लिए गए। वहीं हर महीने इनका ड्रॉ निकालने का प्लान था जिसमें सामान देने का वायदा किया गया था। वहीं 12 किस्तें पूरी होने पर सामान दिया जाता था। कुछ समय तक तो कंपनी ने प्लान के अनुसार सामान दिया परंतु बहुत से लोगों की 12 हजार रुपये की किस्तें पूरी होने के बाद उन्हें सामान नहीं दिया गया। ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जिसके साथ कंपनी ने इस तरह की धोखाधड़ी की है। इस मौके पर राम नरेश कुमार, राकेश बक्शी, गीता, घनश्याम, राकेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार, अशोक सैनी, पंच राम, विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed