फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The girl students took oath to eradicate drug addiction by being aware

छात्राओं ने ली जागरूक होकर नशे को जड़ से मिटाने की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The girl students took oath to eradicate drug addiction by being aware
अंबाला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन शहर में 26वां नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के प्राचार्य सुखविंद्र सिंह और प्राध्यापक कामेश की अध्यक्षता में यह कार्यशाला हुई। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरुकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक होकर अपने आसपास से नशे के मिटाने की शपथ दिलाई। साथ ही विद्यार्थियों को नशे की परिभाषा बताई। डॉ. वर्मा ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत आने वाले अफीम, चरस, हेरोइन, चिट्टा, स्मैक, गांजा, चूरा पोस्त, नशे की गोलियां आदि मानव के सेवन के लिए नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंबाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो प्रमुख एवं प्रयास के संस्थापक श्रीकांत जाधव के दिशा-निर्देशों में गांव-गांव जाकर नशे से दूर रहने के लिए प्रतिदिन लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम हुआ। विभिन्न उदाहरण देकर छात्राओं को बताया कि इन प्रतिबंधित नशों के सेवन व्यक्ति अपने मित्रों के कुसंग और चलचित्रों आदि से सीखता है। पहले ऐसा व्यक्ति नशे का सेवन शौक के लिए करता है, परंतु एक दो बार में वह इसका आदि हो जाता है।
विज्ञापन

वह व्यक्ति चाहकर भी नशा नहीं छोड़ सकता और अंत में यह शौक उसके जीवन का शोक बन जाता है। उन्होंने बताया कि ब्यूरो लोगों को जागरूक करने के साथ ही अब तक 56 युवाओं को नशा मुक्त कर चुके हैं। एक हेल्पलाइन नंबर 9050891508 लोगों की सुविधा के लिए जारी किया गया है। इस पर नशे का कारोबार करने वाले लोगों की गुप्त सुचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed