फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The game was stuck till four rounds, Vij got the lead from the fifth

Ambala News: चार राउंड तक फंसा था खेल, विज को पांचवें से मिली बढ़त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
The game was stuck till four rounds, Vij got the lead from the fifth
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। चार विधानसभा सीटों में से सबसे अहम छावनी पर पूरे प्रदेश की निगाहें थीं। यहां पर सुबह आठ बजे तक बेलेट बॉक्स खुला तो नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया। जहां अंबाला कैंट से छह बार के विधायक और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को सबसे मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा था, वह आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा से पीछे दिखाई दिए।
सिर्फ दो तीन राउंड नहीं, बल्कि तीन राउंड के मतों की गणना तक दोनों ही नेताओं में चित्रा हावी रहीं। यहां तक 1232 मतों की लीड लेकर चित्रा आगे बढ़ रहीं थी, मगर चौथे से लेकर 14वें राउंड तक विज ने अच्छी बढ़त बना ली। आखिर में 14वें राउंड तक विज 8751 मतों की लीड ले चुके थे। मगर आखरी के 15वें व 16वें राउंड मे चित्रा ने बढ़त बनाई तो जरूर मगर तब तक अनिल विज इतना आगे बढ़ चुके थे कि उनका पीछा करना मुश्किल था। दोनों नेताओं के बीच पूरे मुकाबले को देखें तो 16 राउंड में चित्रा पांच राउंड में बढ़त में रहीं तो विज 11 राउंड में बढ़त में ही रहे।
विज्ञापन

16वें राउंड का रिपोर्ट कार्ड

एसडी कॉलेज में छावनी विधानसभा सीट के मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे मतों की गणना शुरू हुई। इसके बाद साढ़े आठ बजे तक पहले राउंड के आंकड़े आए तो उसमें अनिल विज, चित्रा सरवारा और परविंदर परी के बीच टक्कर दिखी। इस राउंड में चित्रा सरवारा ने विज की तुलना में 943 मत अधिक प्राप्त किए। यानी यहां से आजाद प्रत्याशी चित्रा की भाजपा पर लीड शुरू हुई। इसके बाद दूसरे राउंड में भी चित्रा ने भाजपा पर 256 मतों से लीड बनाई थी। आगे तीसरे राउंड की गणना में चित्रा सरवारा भाजपा प्रत्याशी विज से 33 मतों से आगे थीं। ऐसे में यहां तक दोनों नेताओं के बीच मुकाबला काफी रोचक हो गया था। इसके बाद चौथे राउंड में विज बढ़त बनाते हैं और 513 मतों से चित्रा सरवारा को मात देते हैं। इसके बाद जैसे-जैसे धूप बढ़ रही थी दोनों पक्षों के नेताओं की धड़कनें भी तेज हाे रही थीं। इसके बाद पांचवें राउंड में फिर से विज आगे निकल गए। इस राउंड में उन्हें चित्रा से 46 मत अधिक मिले। इसके बाद छठे राउंड की बारी आती है तो इसमें 136 वोटों से फिर विज इस राउंड में आगे रहे। आगे सातवें राउंड में विज को अब तक के सभी राउंड में सबसे अधिक 1622 मतों की आजाद प्रत्याशी पर लीड मिली। इसके बाद आठवें राउंड में विज को चित्रा से 1389 मतों से बढ़त मिली। इसके बाद नौवें राउंड में फिर से विज 1702 मतों की लीड लेने में कामयाब रहे। वहीं 10वें राउंड में 1209 से फिर विज ने बढ़त बनाई। यहां आते आते विज को कुल 38287 मत मिल चुके थे तो चित्रा सरवारा रनरअप थी उन्हें 32910 मत मिले थे, ओवरऑल विज यहां तक चित्रा सरवारा पर 5377 मतों की लीड बना चुके थे। इसके बाद 11वें राउंड में विज ने 1293 मतों की बढ़त बनाई। 12वें राउंड में फिर से एक बार कशमकश शुरू हुई। इस राउंड में विज को महज 36 मतों की लीड मिली। इसके बाद 13वें राउंड में विज 907 मतों से आगे रहे। यहां तक विज ने चित्रा पर 7666 मतों की लीड बना ली थी। इसके बाद आखिर के तीन राउंड में से एक में विज तो दो में चित्रा को अच्छे मत मिले। 14वें राउंड में विज को 1085 मतों की बढ़त मिली। वहीं, 15वें राउंड में चित्रा कुछ आगे बढ़ती हैं और विज के मुकाबले 835 मत अत्यधिक झटक लेती हैं। इसके बाद आखिरी 16वें राउंड में चित्रा को 668 मतों की बढ़त मिली। मगर यहां तक खेल समाप्त हो चुका था। भाजपा के अनिल विज यहां तक 7248 मतों की लीड बना चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed