फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The freedom struggle began from Ambala: Governor

अंबाला से ही शुरू हुई थी आजादी की क्रांति : राज्यपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The freedom struggle began from Ambala: Governor
अंबाला। राज्य स्तरीय 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान में हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों, आपातकालीन व हिन्दी आंदोलन में भाग लेने वाले गणमान्यों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की पहली चिंगारी 8 मई 1857 को यहां अंबाला से ही फूटी थी। उन सेनानियों की याद में शहीद स्मारक बनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 40 हजार रुपये मासिक की है इस पर उन्होंने खुशी जताई। इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया। इस मौके पर राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष भी मौजूद रहीं। मंच संचालन की भूमिका श्रीमती ज्योति रानी व डा. सुखबीर ने बखूबी निभाई।
विज्ञापन


विपक्ष और सत्ता पक्ष मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाएं

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1966 में हरियाणा पंजाब से अलग हो गया, पिछले कई वर्षों से हरियाणा उन्नति के पथ की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा हर क्षेत्र में निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है। मैं आशा करता हूं कि सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन




योजनाओं को किया पारदर्शी

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में हर सरकारी योजना एवं कार्यक्रम को 100 से अधिक पोर्टल व एप के माध्यम से पारदर्शी किया गया है। बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने, ऑनलाइन ट्रांसफर, पढ़ी-लिखी पंचायतों और अंत्योदय अभियान की आज पूरे देश में चर्चा है। प्रदेश में नहरों, सड़कों व रेलमार्गों का मजबूत जाल बिछा है, उद्योग धंधे फल-फूल रहे हैं, मेट्रो रेल का विस्तार हो रहा है, अनेक ओवर ब्रिज व फ्लाई ओवर बन चुके हैं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उच्चकोटि के संस्थान खुल चुके हैं। खेल के क्षेत्र में हरियाणा ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत की शान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्हें किया सम्मानित

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों में प्रेमनगर की वीना रानी, विराट नगर माडल टाउन के सविन्द्र सिंह, माडल टाउन निवासी डाॅ. राजीव मोहन राय व संजीव मोहन राय, मॉडल टाउन निवासी सुशीला देवी, घेल रोड की कृष्णावंती, आशा सिंह गार्डन से संजीव कुमार छिब्बर, खुर्चनपुर गांव की फूलवती आदि को सम्मानित किया।


राजस्थान और बंगाल के नृत्य किए प्रस्तुत

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति, पंजाबी, राजस्थानी, बंगाली आदि राज्यों की संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये तथा हरियाणा पुलिस की टुकड़ी द्वारा बुलट मोटरसाइकिल पर स्टंट दिखाकर बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार हरियाणा पुलिस के घुड़सवार दस्ते ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। हरियाणा पुलिस अकादमी के बैंड ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।




हरियाणा पुलिस सशस्त्र मधुबन की टुकड़ी का प्रथम स्थान



कार्यक्रम के दौरान परेड का नेतृत्व कर रहे एसीपी आयुष यादव को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया, इसके साथ-साथ कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस सशस्त्र मधुबन की टुकड़ी को पहला, पीआरटीसी जहान खेला होशियारपुर पंजाब की टुकड़ी को दूसरा स्थान व एचएपी महिला मधुबन पुलिस की टुकड़ी को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार जूनियर विंग में एनसीसी की टुकड़ी ने पहला व स्काउटस की टीम को दूसरा स्थान मिला। इन सभी टुकड़ियों का नेतृत्व कर रहे प्लाटून कमांडर को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed