फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The former mayor sought permission from the Chief Secretary to file a case against the Municipal Commissioner.

Ambala News: पूर्व मेयर ने मुख्य सचिव से निगम आयुक्त के खिलाफ केस दायर करने की मांगी अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The former mayor sought permission from the Chief Secretary to file a case against the Municipal Commissioner.
अंबाला सिटी। पूर्व मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने शुक्रवार को मानहानि के मुद्दे पर पूर्व मेयर ने मुख्य सचिव को पत्र लिख निगम आयुक्त के खिलाफ केस दायर करने की अनुमति मांगी है। पत्र में उन्होंने बताया है कि आयुक्त के कुछ निर्णयों और प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण उनकी प्रतिष्ठा तथा सार्वजनिक छवि को गंभीर रूप से ठेस पहुंची है। इसी आधार पर वे मानहानि का मुकदमा दायर करना चाहती हैं। शैलजा सचदेवा अंबाला में भाजपा की पहली निर्वाचित महिला मेयर थीं। मार्च 2025 के नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को उन्होंने 20,487 मतों के धूल चटाई थी।
विज्ञापन


शैलजा संदीप सचदेवा ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि उनके कार्यकाल के दौरान नगर निगम प्रशासन की ओर से कई मौकों पर मानक प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया। पराजित विधायक तथा कुछ अन्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को प्राथमिकता दी गई। कई शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित न करने तथा सूचना पट पर उनके नाम को गलत तरीके से प्रकाशित करने जैसे काम किए गए, जो स्थापित सरकारी नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन




-------------

निष्पक्ष कार्रवाई की मांग रखी



पूर्व मेयर ने पत्र में साफ कहा है कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्रतिष्ठा जनता के विश्वास से जुड़ी है। अगर प्रशासनिक अधिकारियों के किसी भी कार्य या निर्णय से उनकी साख को नुकसान होता है, तो उन्हें न्यायिक उपाय अपनाने का अधिकार है। उन्होंने मुख्य सचिव से मामले की निष्पक्ष समीक्षा और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम प्रशासन की ओर से इस विषय पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। अब यह देखना होगा कि मुख्य सचिव कार्यालय इस अनुरोध पर क्या निर्णय लेता है, जिससे आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed