फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The final publication of the voter list will be on March 27.

Ambala News: 27 मार्च को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The final publication of the voter list will be on March 27.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि 27 फरवरी को वार्ड वार मतदाता सूची वेबसाइट पर डाल दी जाएगी, जबकि 28 फरवरी को इसका सार्वजनिक प्रकाशन होगा।
बैठक में बताया गया कि अगर किसी मतदाता को सूची को लेकर आपत्ति है, तो वह 28 फरवरी से 7 मार्च तक नगर निगम कार्यालय स्थित वीआईसीसी सेंटर में दावे प्रस्तुत कर सकता है। शिफ्टिंग के लिए फार्म वन-ए और बूथ सुधार के लिए फार्म वन-बी नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगे। इन आपत्तियों का निपटान 12 मार्च तक रिवाइजिंग अथॉरिटी की ओर से किया जाएगा। यदि कोई निर्णय से संतुष्ट नहीं है, तो वह 16 मार्च तक उपायुक्त कार्यालय में अपील कर सकेगा, इसका निपटारा 19 मार्च तक होगा। अंततः 27 मार्च को मतदाता सूची की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
चुनाव कार्य सुचारू बनाने के लिए संयुक्त आयुक्त पुनीत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही अलग-अलग वार्डों के लिए सीईओ जिला परिषद गगनदीप, आरटीओ सुशील कुमार, प्रतीक हुड्डा और पूजा कुमारी को रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर उनसे त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर एडीसी विराट, एसडीएम दर्शन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed