{"_id":"6973e479ddf40fcf300c78ec","slug":"the-festival-of-vasant-panchami-is-a-symbol-of-new-consciousness-ramesh-sharma-ambala-news-c-36-1-amb1001-156977-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई चेतना का प्रतीक है वसंत पंचमी का पर्व : रमेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई चेतना का प्रतीक है वसंत पंचमी का पर्व : रमेश शर्मा
Sat, 24 Jan 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांधी मार्केट स्थित भगवान परशुराम भवन में ब्राह्मण संगठन द्वारा वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और मां सरस्वती, मां गायत्री व भगवान परशुराम के वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। प्रसिद्ध पंडित दीप लाल जयपुरी ने विधिवत हवन-यज्ञ संपन्न कराया, इसमें संगठन के सदस्यों ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। सतीश मोदगिल एवं उनकी धर्मपत्नी नरेश मोदगिल मुख्य यजमान रहे। संगठन के चेयरमैन नीलम शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और सफलता का आशीर्वाद मांगा।
उन्होंने कहा कि संगठन नशा मुक्ति, जल संरक्षण और यातायात नियमों के प्रति सामाजिक जागरूकता अभियान जारी रखेगा। प्रधान रमेश शर्मा ने वसंत को नवचेतना का प्रतीक बताया, वहीं महासचिव अवतार नाथ शर्मा ने इसे मां सरस्वती का सृजन दिवस कहा।
वरिष्ठ उपप्रधान दीपक शर्मा और कोषाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। युवा अध्यक्ष हिमांशु पुंज ने एक रहो, नेक रहो का नारा देते हुए आपसी भाईचारे पर जोर दिया। इस मौके पर राजेंद्र कौशिक, सतीश भारद्वाज, विशाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।