फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The eyes of the trainers moistened after seeing the golden success of Sanyukta

संयुक्ता की स्वर्णिम सफलता देख नम हुईं प्रशिक्षकों की आंखें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The eyes of the trainers moistened after seeing the golden success of Sanyukta
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। पहले ही खेलो इंडिया गेम्स में प्रतिभाग करते हुए महाराष्ट्र की संयुक्ता कले ने स्वर्ण पदकों की झड़ी लगाकर सबका दिल जीत लिया। उनकी सफलता देख प्रशिक्षकों की आंखें नम हो गई। हूप, रिबन, बॉल व क्लब्स इवेंट में कोई भी खिलाड़ी संयुक्ता के स्कोर के आगे नहीं टिकता दिखाई दिया। दो से लेकर पांच प्वाइंट के फासले के साथ एक तरफा स्वर्ण पदक की दावेदार बनीं।
उनकी कोच मानसी व पूजा सरवे ने बताया कि शुरूआत से ही संयुक्ता का रिदमिक में खासा रुझान था। उन्होंने बताया कि 15 साल की संयुक्ता ने खेलो इंडिया के लिए रोजाना छह से सात घंटे तक जिम्नास्टिक हॉल में खूब पसीना बहाया था। संयुक्ता पूरी मेहनत और लग्न के साथ अभ्यास में लगी रहती थी। उसी का नतीजा है कि खेलो इंडिया में एक साथ पांच स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। वहीं, संयुक्ता का कहना था कि उनके पिता सरकारी कर्मचारी हैं और माता गृहिणी हैं। वह इकलौती हैं। परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया और हर कठिनाई में सहारा बने। चाहे फिर मैदान में छोड़ने तक का सफर हो या फिर गिरकर चोटिल होने के दौरान दोबारा से नए जोश के साथ खड़ा कर मैदान तक पहुंचाने का।
विज्ञापन

बोलीं- गेम पर फोकस स्वर्ण पदक का रास्ता
संयुक्ता कले का कहना था कि उनका फोकस पूरी तरह से अपनी गेम्स पर था। सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। ज्यादा जरूरत होने पर ही फोन का इस्तेमाल करती थी। दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरित करते हुए संयुक्ता ने कहा कि गोल्ड मेडल हासिल करने का रास्ता केवल और केवल गेम के प्रति फोकस है। एक बार फोकस बिगड़ गया तो न अच्छे से अभ्यास होगा और न ही आप बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी में फिल्मी गीतों पर जमकर झूमी कोच और संयुक्ता
दो साल के लंबे इंतजार के बाद जीत की खुशी इस कद्र थी कि संयुक्ता व उसकी कोच फिल्मी गीतों पर जमकर झूमीं। संयुक्ता संग पांच गोल्ड के साथ सेल्फी लेने वालों का जमावड़ा लग गया। हर कोई संयुक्ता से उनके बेहतरीन प्रदर्शन के टिप्स को साझा करने के लिए प्रयास करता रहा। यही कारण था कि अवार्ड सेरेमनी के करीब एक घंटे तक मैदान में ही संयुक्ता कले व कोच ने जमकर खुशी मनाई। दूसरे खिलाड़ियों ने भी उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed