फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The enthusiasm of becoming Agniveer was seen in the youth

Ambala News: युवाओं में दिखा अग्निवीर बनने का जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of becoming Agniveer was seen in the youth
अंबाला। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने को अब युवाओं में जोश दिखने लगा है। युवाओं का मानना है कि उन्हें देश सेवा करनी है वह पूर्ण कालिक हो या चार साल के लिए करें। इसके साथ ही अग्निवीरों की भर्ती के लिए तकनीक का सहारा भी लिया जा रहा है, जिससे कि जो अग्निवीर आएं वह निष्पक्ष तरीके से भर्ती हों सकें।
विज्ञापन

दरअसल चार फरवरी से अंबाला छावनी के खड़गा स्टेडियम में अग्निवीरों की भर्ती चल रही है। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला, चंडीगढ़ व करनाल के युवाओं का फिजीकल लिया जा रहा है। शुक्रवार को करनाल के युवाओं ने फिजीकल दिया। पहले उन्होंने 1600 मीटर की दौड़ को पार किया। इसके बाद बीम, जिगजैग व अन्य प्रकारी की गतिविधियों को किया।
विज्ञापन

वहीं चिकित्सा परीक्षण के लिए एक दिन पहले फिजीकल पास करने वाले युवाओं को बुलाया। गौरतलब है कि अप्रैल 2024 में लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं को फिजिकल व मेडिकल के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला फायर फाइटर अग्निवीरों की भर्ती नाै से : भारतीय सेना का भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट, महिला फायर फाइटर अग्निवीरों (महिला सैन्य पुलिस) और हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के उम्मीदवारों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण, जिसमें शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं, 9-10 फरवरी, 2025 को अंबाला कैंट के खड़गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
यह चरण उन उम्मीदवारों के लिए खुला है, जिन्होंने पहले चरण में लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भारतीय सेना की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रम स्थल पर रिपोर्ट करें।
युवा बोले लिखित परीक्षा पर दें ध्यान : करनाल के गांव गोंदर निवासी सुखदेव ने बताया कि उसके बड़े भाई सेना की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने ही अग्निपथ योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि देश की सेवा करनी है वह अग्निवीर बनकर जीवनभर कर सकते हैं। इसी प्रकार करनाल के निवासी चांद राम ने बताया कि वर्ष 2022 में सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बार अग्निवीर के लिए कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अब दौड़ के लिए अच्छा समय दे रहे हैं।

पहले से कई व्यवस्थाएं सुधरी हैं। युवा लिखित परीक्षा की मन लगाकर तैयारी करें। इसके बाद दौड़ व अन्य फिजीकल पर ध्यान दें। थोड़ी मेहनत से वह अग्निवीर बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed