फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The elephant's move in Mullana will be a challenge for BJP and Congress

Ambala News: मुलाना में हाथी की चाल बनेगी भाजपा-कांग्रेस के लिए चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The elephant's move in Mullana will be a challenge for BJP and Congress
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आरक्षित सीट मुलाना विधानसभा में बसपा (बहुजन समाज पार्टी) की धीमी चाल भाजपा और कांग्रेस के लिए चुनौती बन सकती है। 1991 से लगातार बसपा के प्रत्याशी यहां से चुनाव लड़ते आए हैं और पार्टी के प्रत्याशियों ने छह फीसदी से अधिक वोट हासिल किए हैं।
खास बात यह है कि 2009 में बसपा के प्रत्याशी रहे प्रकाश राम भारती ने 28 हजार 113 यानी 21.67 फीसदी वोट लिए थे। यह इस सीट पर बसपा से चुनाव लड़े प्रत्याशियों में सबसे अधिक है और इस बार प्रकाश राम भारती इनेलो-बसपा के गठबंधन से चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन

राजनीतिज्ञों का मानना है कि मुलाना और नारायणगढ़ सीट पर बसपा ने हर बार राजनीतिक पार्टियों को चुनौती दी है, हालांकि मुलाना सीट पर अभी तक बसपा का कोई विधायक नहीं बना है, लेकिन बसपा ने अपने आंकड़ों से प्रभावित करती है। नारायणगढ़ में एक बार 1991 में बसपा का विधायक बना था। कई चुनाव में तो ऐसा भी हुआ कि बसपा ने विधायक बनाने वाले राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मुलाना सीट पर भाजपा से संतोष सारवान, कांग्रेस से पूजा चौधरी, आप से गुरतेज सिंह, जजपा से डॉ.रविंद्र धीन, इनेलो-बसपा से प्रकाश राम भारती चुनावी मैदान में हैं। मुलाना हलके में साहा, मुलाना, बराड़ा, मोहड़ा चार मंडल आते हैं। मुलाना में शहरी एरिया क्षेत्र और करीब 172 गांव हैं। उधर, अभी तक शहर और अंबाला छावनी सीट पर बसपा का प्रभाव कम ही देखने को मिला है।


बसपा ने 1991 से मुलाना सीट पर चुनाव लड़ना शुरू किया था, मगर अभी तक बसपा से कोई भी प्रत्याशी जीत नहीं पाया। पार्टी हर चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारती है। इस सीट पर बसपा की नजर रहती है। अब चुनावी मैदान के लिए प्रत्याशी तैयारी कर रहे हैं। इसी तरह सिटी, छावनी सीट पर भी बसपा जीत दर्ज नहीं कर सकी है, हालांकि नारायणगढ़ में 1991 में सुरजीत कुमार बहुजन समाज पार्टी से विधायक बने थे। उन्होंने 15 हजार 407 वोट लिए थे, जबकि कांग्रेस के अशोक कुमार को 10 हजार 869 वोट मिले थे। सुरजीत कुमार चार हजार 538 वोट से जीते थे।
मुलाना सीट पर बसपा के चुनाव में वोट
वर्ष- प्रत्याशी -वोट -वोट फीसदी

1991 जरनैल सिंह 11 हजार 654 17.08

1996 अशोक कुमार 17 हजार 691 20.72

2000 कुसुम शेरवाल 9 हजार 101 10.52

2005 जरनैल सिंह 9 हजार 653 9.54

2009 प्रकाश राम भारती 28 हजार 113 21.67

2014 करनैल सिंह 12 हजार 797 8.23

2019 कृष्ण दास 10 हजार 451 6.80
नारायणगढ़ सीट पर बसपा के चुनाव में वोट
वर्ष प्रत्याशी वोट वोट फीसदी
1991 सुरजीत कुमार 15 हजार 407 22.44

1996 मान सिंह 14 हजार 262 17.41

2000 मान सिंह 6 हजार 689 8.2

2005 सतपाल सैनी 5 हजार 519 5.90

2009 अर्जुन सिंह 15 हजार 404 13.27

2014 राम सिंह कोड़वा 30 हजार 736 21.85

2019 मदनलाल 7 हजार 926 5.86
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed