फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The doors of my hut will open... dance to the hymn

Ambala News: मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे... भजन पर झूमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The doors of my hut will open... dance to the hymn
अंबाला छावनी में संध्या फेरी निकालते श्रद्धालु। प्रवक्ता
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से निकाली गई संध्या फेरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से छावनी के दशहरा ग्राउंड, रामबाग में 17 से 23 मई तक श्रीराम कथा आयोजित की जाएगी। 7 दिवसीय श्रीराम कथामृत के उपलक्ष्य में संध्या फेरी निकाली गई। हाउसिंग बोर्ड स्थित राम दरबार मंदिर से शुरू हुई इस फेरी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय पार्षद नरेश धवन ने पूजन व नारियल फोड़कर किया।


श्रद्धालुओं ने मना चल अयोध्या चलिए और मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे जैसे भजनों पर झूमते हुए प्रभु का गुणगान किया। संस्थान के स्वामी योगेशानंद ने कहा कि आज संसार दुखों के भंवर में फंसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भौतिक वस्तुओं का अभाव दुख नहीं है बल्कि ईश्वर को विस्मृत कर देना ही वास्तविक दुख है। नकारात्मक विचार ही मन में क्लेश पैदा करते हैं। स्वामी ने कहा कि आध्यात्मिक शांति के लिए प्रभु सुमिरन अनिवार्य है। संध्या फेरी विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री सनातन धर्म मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed